रेवती मईया मेला के पांचवें दिन खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन सरस्वती जागरण पार्टी श्याम दहलबी के संचालन एवं प्रमोद दहलवी के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू एवं प्रमुख उद्योगपति नन्नुमल सुपारी वालों ने दीप प्रज्ज्वलन कर खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एड ने किया। भजन गायकी नीरज मस्ताना, रश्मि गुप्ता, नितिन उपाध्याय बृंदावन वालों ने खाटू श्याम के भजन गाकर समा बांधा।
कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था में डाo नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, आशू आँधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डॉली पहलवान, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंजू शर्मा, रामेश्वर चौहान एड, पप्पन पहलवान, मंदिर सेवायत वेदांत चतुर्वेदी, आशीष भारद्वाज, अवधेश कौशिक, सेतू शर्मा, राजू वार्ष्णेय एड, मंजू शर्मा उपस्तिथ रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें