नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखकर उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित डॉ साबू एवं डॉ पीपी सिंह ने बच्चों को गोलियां खिलवाईं। डॉक्टरों ने बच्चों और शिक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) और कुपोषण जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इससे बचाव के लिए समय-समय पर एल्बेंडाजोल की गोली खाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और हाथ धोकर ही भोजन करने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
इस मौके पर शरद शर्मा, विवेक बघेल, अनिल उपाध्याय, उत्कर्षवर्ती पाठक, केके शर्मा, मनीष शर्मा, नैना सैनी, योगिता सैनी, अनुपम तोमर, सोनी यादव और संध्या शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें