2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की 1 मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस , 1 एलपीजी सिलेन्डर व अन्य सामान बरामद
थाना हसायन पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार गया है। जिनके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस ब्लैक, 1 एलपीजी सिलेन्डर 5 किग्रा व अन्य सामान बरामद हुआ है।
अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चैंकिग/गस्त के दौरान खटौली गाव के कट से 2 चोरों अनुराग पुत्र मलखान निवासी ग्राम खिटौली थाना हसायन जिला हाथरस एवं कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर थाना हसायन जिला हाथरस
को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे से एक पान मसाला गोल्ड मोहर पैकेट, एक रितिक सुपारी पैकेट खुला हुआ, 15 सफल तम्बाकू पाऊच, 6 तान सेन पान मसाला पाऊच, एक कमांडर सिगरेट पैकेट खुला , एक टोटल सिगरेट पैकेट खुला व एक LPG गैस सिलेन्डर 5 kg व एक अदद मोटर साईकिल स्पलेडंर प्लस ब्लैक रजि0न0 UP86AS6976 बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हसायन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोटरसाइकिल अन्य सामान के सम्बन्ध मे पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म का इकबाल करते बताया कि दोनो ने एक स्वर मे बताया कि साहब हम दोनो ने मिलकर दिंनाक 21.08.2026 मे रात को 12.00 बजे के करीब रति के नगला स्टेशन को जाने वाली सडक के पास खोखे का ताला तोडकर उसमें रखा सामान चोरी किया था एवं ये मोटरसाइकिल हम दोनो ने ग्राम मथुरापुर से चोरी की थी जिसको आज हम दोनो बेचने जा रहे थे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें