सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन



सिकंदराराऊ। 


रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता के प्रति रुचि जागृत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रतियोगिता में बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न पारंपरिक, आधुनिक एवं त्योहार आधारित डिज़ाइनों से अपनी हथेलियों को सजाकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। मेहंदी की बारीक कला, रंगों का संयोजन और समय-सीमा में पूर्ण की गई रचनाएँ देखने योग्य थीं। 

प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रथम  साक्षी ,द्वितीय य निधि एवं तृतीय दुर्गेश तथा  किशोर वर्ग में प्रथम  निशांत प्रभाकर ,  द्वितीय दिव्या एवं तृतीय  निगम तथा तरुण वर्ग में प्रथम प्रवाली , द्वितीय रिया एवं  

तृतीय दीक्षा रहीं। जबकि निर्णायक मंडल रेनू चौहान , प्रिया सक्सेना एवं सोनम यादव  शामिल थीं। 

निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत एवं कलात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ हमारी संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि "मेहंदी केवल सजावट नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।" 

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे विद्यालय में त्योहार जैसा माहौल रहा।


@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...