जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस द्वारा 7 अगस्त को बिना किसी वैध शासनादेश के वीडियो कॉल के माध्यम से शिक्षकों का ऑनलाइन निरीक्षण करने संबंधी जारी आदेश का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिकंदराराऊ ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है।
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सिकंदराराव के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चौहान, मंत्री कृष्णकांत कौशिक, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री राधेश्याम तथा समस्त कार्यकारिणी सिकंदराराव विधायक वीरेंद्र राणा से मिले और ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस से फोन पर वार्ता की। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बीएसए को निर्देश दिए कि शासन स्तर से किसी भी लिखित शासनादेश के बिना शिक्षकों पर वीडियो कॉल से निरीक्षण का कोई अनुचित दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि "शिक्षक समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
विधायक के आवास पर ज्ञापन देने वालो में विजय वीर सिंह, शैलेन्द्र कुमार चौहान, कृष्णकांत कौशिक, राधेश्याम,प्रमोद कुमार,अमन सक्सैना,कुलदीप पचौरी,मनोज पुंढीर,संजीव पुंढीर,संजीव पाल सिंह, शैलेन्द्र पुंढीर,यशवीर पुंढीर,प्रदीप शर्मा,देवेंद्र कुमार,विनोद कुमार,तिलक सिंह, अशोक, जयसिंह, चंद्रप्रकाश,जितेंद्र कुमार,कुशलपाल, धर्मेंद्र यादव,अतुलेश,नितिन पाठक,सतीश कुमार, सुखदेव,हरिशंकर,रंजिल कुमार,मनीष कुमार, अनिल कुमार,निर्दोष,भीष्म सिंह,विवेक कुमार,सुखवीर,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें