मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को रक्षाबंधन से पूर्व एक बड़ा तोहफा दिया है।
बीआरसी पर आयोजित रसोइयों के विशेष सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने सरकार की इस कल्याणकारी पहल की सराहना की।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों को चार तरह की बड़ी सौगातें प्रदान की गई हैं। रसोइयों को अब प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा। किसी भी अनहोनी की स्थिति के लिए ₹2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा सुनिश्चित किया गया है। रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर अब ₹3000 कर दिया गया है। प्रतिवर्ष साड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली ₹500 की धनराशि को बढ़ाकर अब ₹1000 कर दिया गया है।मुख्य अतिथि ने कहा कि इन ऐतिहासिक फैसलों से अब रसोईया भी समाज में सम्मानपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगी।
बीआरसी पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान और खंड विकास अधिकारी (BDO) उपस्थित रहे। इसके अलावा विजयवीर सिंह, लोकेंद्र चौहान, कृष्णकांत कौशिक, राधेश्याम, विनोद कुमार, कुलदीप पचौरी, संदीप तिवारी, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, अमन सक्सैना, नीलम शर्मा और पूर्णिमा शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण सोमानी ने किया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें