प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम द्वारा बूलगढ़ी, बिसाना तथा बढ़ार, सादाबाद चुंगी, राया बस स्टैंड, जलेसर चौराहा की मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा बूलगढ़ी, बिसाना तथा सादाबाद अंतर्गत बढ़ार,सादाबाद चुंगी, राया बस स्टैंड, जलेसर चौराहा आदि क्षेत्रों की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा पौस मशीन से शत प्रतिशत बिक्री करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हाथरस – सादाबाद मार्ग पर स्थित विभिन्न ढाबों, परचून दुकानों की सघन तलाशी भी ली गई।
कार्यवाही के दौरान आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर,आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 3 अलीगढ़ अतिरिक्त प्रभार सादाबाद मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें