सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऋण वितरण हेतु बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु डीएम के निर्देश

हाथरस। 

 जिला सलाहकार समिति/जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट  सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने ऋण वितरण हेतु बैंक स्तर पर लम्बित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

      समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि जनपद का ऋण जमा अनुपात 70.34 प्रतिशत है। जहां पर इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीडी रेशियों 40 प्रतिशत से कम तथा पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीडी रेशियों 40 से 60 प्रतिशत के मध्य होने पर जिलाधिकारी ने बैकर्स द्वारा ऋण जमा अनुपात में आपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना एवं मत्स्य पालकों तथा पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओ में प्राप्त आवेदन, बैंकों के लिए ऋण प्राप्ति हेतु प्रेषित आवेदनो, बैंकों द्वारा स्वीकृत आवेदनों तथा ऋण वितरित की स्थिति के संबंध में समीक्षा करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंक स्तर से ऋण वितरण में प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने आपेक्षित सुधार लाने के साथ ही अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लिये ऋण प्राप्त करने हेतु प्राप्त आवेदनों पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऋण प्राप्त हेतु जो भी आवेदन प्राप्त होते है उनको किसी भी दशा में लम्बित न रखा जाए यदि आवेदन अपात्र की श्रेणी में है तो नियमानुसार कार्यवाही करने तथा लम्बित आवेदनों का अतिशीघ्र निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए। जिससे कि नये रोजगारों का अधिक से अधिक सृजन किया जा सके। 

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, एल0डी0एम0, उपायुक्त उद्योग, शाखा प्रबंधक, बैंकर्स आदि उपस्थित रहें।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...