स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, चिरंजी लाल नेताजी, अनिल कुमार गौतम, यतेंद्र ठाकुर, रिंकू चौहान और अनिल महेश्वरी सहित नगर के सभी वार्डों के सभासदगण और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रीय उत्सव के मौके पर नगर पंचायत परिवार और स्थानीय समाजसेवियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश जाटव, महावीर सिंह कुशवाहा, गौरी शंकर बघेल, ऋषि कुमार, भूपेंद्र कुशवाहा, सेफ्टी लाल कुशवाहा, जनक सिंह फौजी, पंकज कुमार, विनीत जाखेटिया, तहसील खान, जावेद खान, चंद्रकांत कुशवाहा, मोहित कांत कुशवाहा, रामगोपाल बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें