सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

शिवालय में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, रेलवे लाइन की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के किए गए विशेष इंतजाम


युवाओं की स्वप्रेरित पहल की जिलाधिकारी ने की सराहना, भंडारे में प्रशासन की ओर से सहयोग का दिया आश्वासन


हाथरस। 

श्रावण मास के दृष्टिगत शिवालयों में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने श्री चौबे वाले महादेव मंदिर पर पहुंचकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने शिवालय परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कांवड़िये शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। विशेष रूप से सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवालय परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है तथा पुलिस बल द्वारा सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शिवालय के सामने रेलवे लाइन होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे लाइन की ओर किसी भी व्यक्ति के जाने की संभावना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिवालय परिसर में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’स्वप्रेरणा से आयोजित किए जा रहे भंडारे’’ का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने युवाओं से संवाद कर उनकी पहल, व्यवस्थाओं तथा सेवा कार्य के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब युवा आधुनिक जीवनशैली एवं पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं, ऐसे समय में युवाओं द्वारा अपनी संस्कृति, परंपरा और सेवा भावना से जुड़कर इस प्रकार की पहल करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। जिलाधिकारी ने युवाओं से पूछा कि भंडारे के आयोजन में उन्हें किन वस्तुओं की आवश्यकता है। युवाओं की मांग पर प्रशासन की ओर से ’’पूरी-सब्जी के साथ जलेबी की व्यवस्था में भी सहयोग’’ किए जाने का निर्णय लिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि यह उनकी आस्था, समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है। जिलाधिकारी ने युवाओं से यह भी जानकारी ली कि वे भंडारे के अतिरिक्त अन्य किस प्रकार अपनी सहभागिता कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि वे शिवालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था में भी सहयोग कर रहे हैं तथा भंडारे के उपरांत परिसर में गंदगी नहीं रहने देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ’’सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी’’ की भावना भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस सहित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है और इन युवाओं द्वारा इस भावना को धरातल पर उतारकर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। जिलाधिकारी ने युवाओं के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इनके शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इन्हें सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों की अच्छी शिक्षा दी है। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उनकी इस सकारात्मक पहल को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...