सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विद्यालय स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी ने नामित किए 69 नोडल अधिकारी

बारिश के मौसम में विद्यालयों की स्वच्छता व सुरक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सघन निरीक्षण के निर्देश



हाथरस। 

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ के पत्र दिनांक 12 अगस्त, 2026 के क्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में विशेष विद्यालय स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनकी ड्यूटी निर्धारित की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल स्रोतों, रसोईघर एवं छतों की साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसरों में जलभराव की समस्या के निराकरण तथा जर्जर भवनों के चिन्हीकरण एवं उनके सत्यापन की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने समस्त नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों 19 अगस्त, 2026 (बुधवार), 21 अगस्त, 2026 (शुक्रवार), 22 अगस्त, 2026 (शनिवार) एवं 25 अगस्त, 2026 (मंगलवार) को अपने आवंटित विकास खण्ड/न्याय पंचायत क्षेत्र में विद्यालयों का सघन भ्रमण करते हुए स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करते हुए प्रत्येक विद्यालय की निरीक्षण आख्या निर्धारित ’’गूगल फॉर्म’’ के माध्यम से अपराह्न ’’02ः00 बजे तक’’ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण आख्या के लिए निर्धारित लिंक https://forms.gle/36kPBbLEEDRQVGtZ6 तथा पत्र में अंकित क्यूआर कोड का प्रयोग किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी निरीक्षण आख्याओं को संकलित कर संकलित रिपोर्ट उसी दिन सायं 05ः00 बजे तक मुख्य विकास अधिकारी, हाथरस के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसके लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...