सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अखिलेश यादव किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान, छात्र और व्यापारी के सच्चे हितैषी : मुखिया यादव

मुखिया यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात


गाजियाबाद, 

सपा नेता मुखिया यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

 मुलाकात के बाद मुखिया यादव ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को सम्मान, समान अवसर और न्याय दिलाने की दिशा में अखिलेश यादव का विज़न सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की एक महत्वपूर्ण पहल है। उनका नेतृत्व समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करता है।

मुखिया यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा सामाजिक सौहार्द, शिक्षा, रोजगार और संविधान के मूल्यों को प्राथमिकता दी है। उनका संदेश समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुखिया यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, समाजवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की भूमिका को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।

मुलाकात के बाद मुखिया यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

@#samachar24news

टिप्पणियाँ