सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छठे दिन शिव महापुराण में गूंजा द्वादश ज्योतिर्लिंग का महात्म्य, श्रद्धालुओं ने सुना भगवान शिव की महिमा का अमृत संदेश

सिकंदराराऊ।

 कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर चल रहे भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज, अयोध्याधाम ने भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को बारहों ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य, उनकी पौराणिक महत्ता, भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों तथा ज्योतिर्लिंगों के पूजन की विधि और उसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

कथा व्यास ने बताया कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की पावन धरती पर शिव भक्ति के प्रमुख केंद्र हैं। श्रद्धापूर्वक इन ज्योतिर्लिंगों का स्मरण, दर्शन एवं पूजन करने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने एक-एक करके सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की महिमा एवं उनसे जुड़े धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया।

गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य की कथाएं, भगवान शिव की महिमा तथा पूजन की पूर्ण प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि शिव आराधना में श्रद्धा और भाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित करने की धार्मिक परंपरा तथा पूजा के आध्यात्मिक महत्व को भी विस्तार से समझाया। कथा के दौरान जब-जब ज्योतिर्लिंगों की महिमा का वर्णन हुआ, श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण को शिवमय करते रहे।

कथा के छठे दिन व्यास गद्दी का पूजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान एवं उद्योगपति लव कुमार शर्मा द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। उन्होंने कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजक आकाश दीक्षित एवं समस्त दीक्षित परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के समापन पर भगवान शिव की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, सजल पंडित ,मुनेंद्र शर्मा ,लव शर्मा, श्री कांत त्रिवेदी ,राजन लाल शर्मा ,मुरारीलाल देसाई,अरविंद शर्मा , दीपू शर्मा, कृपाशंकर पचौरी , अविनाश पाठक , पप्पू सिंह, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया पचौरी, दिनेश यादव, बृजेश पाठक, अनिल पाठक, अजय पुंडीर, विजय सिंह, कुलदीप शर्मा, आकाश शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, श्रीनिवास दीक्षित, दीपेश पाठक, सुभाष शर्मा, ओमवीर बघेल, विष्णु शर्मा, आशुतोष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...