थाना सहपऊ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाईकिल बरामद हुई है।
अवगत कराना है कि दिनांक 27.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण मे थाना सहपऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये चैंकिग, गस्त के दौरान जलेसर सादावाद रोड पर स्थिति थरोरा पुलिया से 2 वाहन चोरों सुमित पुत्र स्व0 जितेन्द्र सिंह चौहान ग्राम परौंख थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी एवं महाराज सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम परौंख थाना कोतवाली मैनपुरी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जिनके कब्जे से 1 हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बिना नंबर बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना सहपऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित से बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध मे पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म का इकबाल करते बताया कि उनके द्वारा यह मोटरसाइकिल 01.06.2026 को ग्राम परौंख थाना कोतवाली मैनपुरी से घर के सामने से चोरी की थी । जिसको आज हम दोनो सादाबाद मे बेचने जा रहे थे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें