सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव, बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज भारतीय संस्कृति और आत्मीय स्नेह का पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
उत्सव के दौरान विद्यालय की छात्राओं (बहनों) ने भैयाओं के माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा और उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भैयाओं ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और सदैव सहयोग करने का संकल्प लिया। पूरा प्रांगण 'भैया-बहन' के पवित्र स्नेह और वैदिक मंत्रोच्चार के वातावरण से गुंजायमान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि यह पवित्रता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। विद्या भारती के संस्कारों का मूल उद्देश्य भी यही है कि हम समाज में मातृशक्ति का आदर करें और एक-दूसरे की रक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहें। रक्षासूत्र हमें अपने समाज, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प की भी याद दिलाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु, भगिनी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं शांति पाठ के साथ हुआ।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें