बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मासिक समीक्षा बैठक के अंतर्गत जिला पोषण समिति, जिला निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास में अधिकारी पी एन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संभव अभियान की समीक्षा करते हुए संभव अभियान के सभी मानक पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा पंचायतीराज विभाग के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप के सभी मानक पर सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से डाटा फीड कराने एवं दैनिक समीक्षा परियोजना स्तर पर करने के निर्देश दिए।। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं खंड विकास अधिकारी /क्षेत्र पंचायत को लंबे समय से लंबित आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने तथा सभी मानक पर कार्य पूर्ण करते हुए प्रगति रिपोर्ट साप्ताहिक प्रस्तुत करने के साथ ही कार्यदायी संस्था की साप्ताहिक बैठक करने हेतु निर्देशित किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की समीक्षा के दौरान बताया कि जनपद द्वारा मासिक लक्ष्य को समय से पूर्व ही प्राप्त कर लिया गया तथा प्रदेश में जनपद प्रथम 10 में है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का फॉर्म भराने हेतु निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग समस्त खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें