ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति के कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किये।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, नोंकपाल बघेल , श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, शिवेंदु दीक्षित, पंकज पंडा, विशाल राज सिंह चौहान शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, विवेक बघेल, मनीष शर्मा, प्रमोद बघेल आदि मौजूद थे।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें