सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएचडी की उपाधि मिलने पर शिवेंदु दीक्षित को किया सम्मानित

सिकंदराराऊ। 

पीएचडी उपाधि मिलने पर शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में डॉ शिवेन्दु दीक्षित का अंग वस्त्र , फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया । 

शिवेन्दु दीक्षित ने पर्यटन क्षेत्र में मास्टर डिग्री करने के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री लव कुश मिश्रा के निर्देशन में एवं अयोध्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महेंद्र पाल सिंह के सह निर्देशन में अयोध्या पर आंकड़ा आधारित प्रथम शोध किया है। श्री दीक्षित ने अयोध्या पर 500 प्रष्ठों का शोध पत्र तैयार कर प्रकाशित किया है। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने पर डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में  राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित 92 वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया है।  

ज्ञात हो कि डॉ शिवेन्दु दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता व प्रसिद्ध कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। सम्मान प्रदान करने वालों में विद्यालय की प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी , पूर्व प्रधान विशालराज चौहान व शरद शर्मा आदि के अलावा विद्यालय परिवार एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ