सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा हॉकी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन

हाथरस। 

हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर एवं महान खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा हॉकी एवं बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रेम सिंह कुशवाह द्वारा स्वर्गीय मेजर ध्यान चन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं बैडमिन्टन खेलकर किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान काशी नरेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू  सांसद प्रतिनिधि का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव कुमार द्वारा अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं अतिथियों द्वारा फिट इंडिया की शपथ भी ग्रहण की गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, उप क्रीड़ा अधिकारी एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा अंतरराष्ट्रीय धावक मोहन सिंह आर्य को सम्मानित किया गया। 

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के माध्यम से जनपद का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। 

हॉकी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक के रूप में दीपक सिंह, विशाल भारद्वाज, संजय सांगर, सचिन कुमार शर्मा, नवनीत कुमार, उपवन गुप्ता, मुलायम सिंह, होमेश्वर शर्मा, मनोज एवं सुनील ने अपना योगदान दिया। वहीं बैडमिन्टन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नकुल सिंघल, श्रीयांश सिंघल, कार्तिक वर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, श्रीमती हरिश शर्मा, श्रीमती सीमा सांगर, असलम खॉ एवं श्रीमती सुमन ठाकुर द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर  जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षक अंसार हुसैन, श्रीमती सुजी यादव एवं श्रीमती वर्षा रानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब, सासनी एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस के मध्य खेला गया, जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब, सासनी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस को 1-0 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस की टीम उपविजेता रही। 

बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अण्डर-17 बालक एकल वर्ग में प्रथम स्थान प्रबल सिंह, द्वितीय वीर सोलांकी तथा तृतीय स्थान अमन एवं वशिष्ठ ने प्राप्त किया। अण्डर-17 बालिका एकल वर्ग में प्रथम सोम्या, द्वितीय लेखांशु तथा तृतीय सभ्यता एवं प्रिया रहीं। अण्डर-15 बालक एकल वर्ग में प्रथम रोहित, द्वितीय आदर्श तथा तृतीय गुलशन एवं आदित्य रहे। अण्डर-15 बालिका एकल वर्ग में प्रथम सभ्यता, द्वितीय प्रिया तथा तृतीय गौरी एवं अंजली रहीं। अण्डर-17 बालक युगल वर्ग में अमन, हार्दिक ने प्रथम, वीर, कुशाग्र ने द्वितीय तथा यानिक, अदम्य एवं आदित्य, प्रबल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-17 बालिका युगल वर्ग में लेखांशु, सोम्या प्रथम, भव्यता, प्रिया द्वितीय तथा अंजली, लवली एवं इशानी, शविझा तृतीय स्थान पर रहीं। अण्डर-17 मिश्रित युगल वर्ग में लेखांशु, कुशाग्र ने प्रथम, वीर, सोम्या ने द्वितीय तथा प्रिया, अमन एवं भव्यता, हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-19 बालक युगल वर्ग में प्रबल, श्रीयांश ने प्रथम, निशान्त, कुशाग्र ने द्वितीय तथा वीर, आदित्य एवं अमन, हार्दिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...