जनपद न्यायालय हाथरस में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-।।। द्वारा 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, विजय कुमार डुंगराकोठि एवं जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा बार के अध्यक्ष व सचिव एवं अन्य अधिवक्तागण तथा न्यायालय सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कितने महापुरूषों ने हमें अपना बलिदान देकर आजादी दिलायी। हम प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस इसलिये मनाते हैं कि आने वाली पीढ़ी को भी हमारे महापुरूषों की याद रहनी चाहिये, हमें स्वयं को सतर्क रहना होगा जिससे कोई बाहरी हमें तोड़ने की कोशिश ना करे।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें