हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुरूष वर्ग में 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग में 3 किलोमीटर क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त/रा प्रशांत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के उपरांत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरण किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी. एन. दीक्षित दीक्षित ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम 6 स्थान प्राप्त पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव, परियोजना निदेशक शिव प्रताप सिंह, तथा विकास भवन के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी कर्मचारी व प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंसार हुसैन, सूजी यादव, वर्षा रानी, सीमा सागर, असलम खॉन, सुभाष हरिओम एवं ललित ने अपना योगदान दिया। सभी कार्यक्रमों का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी, काशी नरेश यादव, के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के परिणाम - पुरूष वर्ग में- प्रथम- रोहित, द्वितीय-सचिन, तृतीय - प्रीतम सिंह, चतुर्थ- पंकज, पंचम - देव सिंह, छठा स्थान रजत ने प्राप्त किया।
महिला वर्ग में- प्रथम- नीरू, द्वितीय-अनुष्का, तृतीय- भूमि, चतुर्थ - तनिष, पंचम- राधिका, छठा स्थान श्वेता ने प्राप्त किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ में पुरुष वर्ग में 60 और महिला वर्ग में 22 खिलाड़ी कुल 82 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
@#समाचार24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें