मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत चयनित 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों को चयन पत्र एवं अनुमति पत्र वितरित हाथरस।
दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार, हाथरस में जनपद स्तरीय कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक कीर्ति सिंह ने दुग्धशाला विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुपालक प्रोत्साहन योजना तथा दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभों से उपस्थित पशुपालकों को अवगत कराया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पशु रोगों की पहचान, रोकथाम, निगरानी एवं टीकाकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने का आह्वान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह ने वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु वैज्ञानिक चारा प्रबंधन की जानकारी दी तथा पशुपालकों को उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
लीड बैंक मैनेजर श्री राजीव कुमार ने किसानों एवं पशुपालकों के लिए बैंकों द्वारा संचालित ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना (2026-27) के अंतर्गत चयनित 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित द्वारा चयन पत्र एवं अनुमति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी श्री निखिल देव तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार दवास, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. कैलाश चन्द्र, पराग डेयरी के श्री आलोक कुमार सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी, चयनित लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुग्ध निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने किया।
@#samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें