सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कवि देवेश सिसौदिया की कविताएं विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित 

  सिकन्दराराऊ स्थानीय कवि एवं साहित्यकार देवेश सिसोदिया द्वारा रचित कविताओं की वीडियो एल्बम एवं कविताओं का एक महाग्रन्थ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयनित कर लिया गया है। श्री सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापिका डॉ ममता सैनी ने भारत को जाने नामक एक महा ग्रंथ विभिन्न कवियों द्वारा लिखवाया । जिसमें दोहा और चौपाईयों के माध्यम से भारत के सभी प्रांतों की जनसांख्यिकी , कला संस्कृति, उपलब्धियां, इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, भौगोलिक संरचना तथा प्रमुख व्यक्तित्व को संदर्भित करते हुए समस्त 37 राज्यों के लिए लेखन कराया गया। जिसमें स्थानीय कवि देवश सिसोदिया को लद्दाख राज्य का समन्वयक बनाया गया। जिनके नेतृत्व में अन्य 6 कवियों ने लद्दाख राज्य पर अलग अलग संदर्भ में दोहे और चौपाईयों के माध्यम से लद्दाख का वर्णन किया। इसी प्रकार 37 राज्यों का अलग-अलग कवियों ने वर्णन किया। जिसे भारत सहित 50 देशों के लगभग 250 रचनाकारों ने लेखन कार्य में भाग लिया। लेखन कार्य पूर्ण होने के बाद 23 अक्टूबर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक लगातार 37 दिनों...

सीएचसी पर हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 

  सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ श्री वेद सिंह चौहान ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि चिंता, उलझन, अवसाद ,मनोगरसितता, बाध्यता, विकृति के साधन हैं । लेकिन मानसिक रोग हमेशा उपचारित हैं। इनका इलाज संभव है। अतः सभी लोगों को मानसिक रोगों का इलाज लेना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर माह के तीसरे मंगलवार को विशेषज्ञों द्वारा मानसिक रोग का इलाज किया जाता है । इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ रजनेश कुमार द्वारा बताया गया कि मानसिक रोग बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी होते हैं। जिनको इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। इनके कई लक्षण नींद न आना या हमेशा नींद में बने रहना, डिप्रेशन, आत्महत्या के विचार आना, माइग्रेन, गुस्सा ज्यादा आना ,बच्चों में मंदबुद्धि और चिड़चिड़ापन, पढ़ाई में मन न लगना आदि कारण हो सकते हैं। इसके लिए जन समुदाय को नीम हकीमों के चक्कर में न पड़क...

भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार का खास महत्व 

  सिकंदराराऊ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के निवास पर महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंजलि वैश्य द्वारा टोपी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है।भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार का खास महत्व है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर महिलाओं को सम्मान मिला है और उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीरा माहेश्वरी ,आरती त्रिवेदी, शशिवाला वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, हर्षा वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, संतोष पौरुष, साधना वार्ष्णेय , सीता वार्ष्णेय, सुषमा वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शशांक वार्ष्णेय, प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई, बृजमोहन गुप्ता, राजेंद्र सफी आदि रहे।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए उपद्रव में वांछित को जेल भेजा 

  सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान 9 माह पूर्व सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव के मामले में प्रकाश में आये निधौली कला के गांव नगला दुर्जन निवासी वांछित अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई 2021 को सिकंदराराऊ में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस के ऊपर हमलावर होकर नगर में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी गई थी। अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडा,पत्थरों से पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायर करना तथा पुलिसजन बाल बाल बच जाना और अभियुक्त द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर रोडवेज बसों पर पथराव करके बसों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाना तथा आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करके अफरातफरी फैलाई गई और बस में बैठी सवारियों एवं आम राहगीरों को अपनी जान बचाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस की ओर से थाना सिकंदराराऊ पर धारा 147,148 ,149 , 307, 332, 336 , 353 , 143, 188,504 व 7 क्रिमिनल एक्ट एवं सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गय...

तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर हालत में रेफर 

सिकंदराराऊ स्थानीय पंत चौराहे के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनोज 22 वर्ष पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ अपनी बहन के यहां से जलेसर से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही सिकंदराराऊ के पंत चौराहे के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तीव्र गति से आ रहे, एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह से कुचल गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार देकर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

परीक्षा फल वितरण के दौरान मेधावियों को किया सम्मानि

सिकंदराराऊ वर्ष 2021- 22 वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम समारोह बुधवार को स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष सतीश चंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ,सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग, राजेंद्र मोहन सक्सैना, विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। सत्र 2021 22 में विद्यालय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । सम्मान सहित उत्तीर्ण छात्र संख्या 99, प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र संख्या 211, द्वितीय श्रेणी छात्र संख्या 231 रही। सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं के छात्र माधव ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 6 के छात्र रूद्र प्रताप ने जूनियर वर्ग में 2000 में से 1889 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है तथा संस्कृत ज्ञान परीक्षा में आठवीं के छात्र रंश ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित कर उनके माता-पिता को पट...

बाजार में आपस में भिड़ गए 2 सांड, अफरा तफरी

 सिकंदराराऊ नगर के मंडी गांधीगंज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया,जब दो सांड आपस में भिड़ गए। 2 घंटे तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा और दुकानें बंद हो गईं। लोगों ने किसी तरह सांडों को वहां से भगाया। मंडी गांधी गंज बाजार में दोपहर को दो सांड आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे को टक्कर मारने लगे। इस दौरान वहां पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया,लेकिन वे एक-दूसरे को टक्कर मारते रहे। मौके पर दुकानदारों द्वारा स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनोे सांड को वहां से भगाया। लोगों का कहना था कि नगर में घूम रहे आवारा सांड आए दिन इस तरह की हरकत करते रहते है। कई बार इनकी चपेट में आकर लोग घायल हो चुके हैं।

11 अप्रैल को धूमधाम के साथ अक्रूर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी शोभायात्रा 

 सिकंदराराऊ आगामी 11 अप्रैल को श्री अक्रूर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा के लिए एक बैठक प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें शोभायात्रा तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय वैलफेयर एसोसिएशन की कमैटी व मेला आयोजकों द्वारा तय किया गया कि प्रांत: मन्दिर बगिया बारहसैनी से शुरू होगी । उसके बाद मन्दिर बगिया बारहसैनी पर गोष्ठी का आयोजन होगा। बैठक में मुख्य रूप से निधीशराज वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, प्रबीन वार्ष्णेय, सतीश चन्द्र, अभिषेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय, अजय चौधरी, मुकुल गुप्ता, अभिषेक राजाजी, श्यायमूर्ति वार्ष्णेय, नीरज वैश्य आदि थे ।

गांव गिनौली किशनपुर में मकान व प्लाट पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत 

 सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में एक प्लाट तथा मकान पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर एक महिला उप जिलाधिकारी से मिली और न्याय की गुहार लगाई। उप जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को प्लाट में मकान कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। सुधा देवी पत्नी मुकेश कुमार उर्फ मनोज बाल्मीकि निवासी गिनौली किशनपुर सिकंदराराऊ अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी । उसके पति ने उसकी गला काटकर हत्या करने की कोशिश की । मायके वालों ने हस्तक्षेप करके उसके पति को तिहाड़ जेल भिजवा दिया । वह गिनौली किशनपुर अपने बच्चों को लेकर वापस लौटी तो यहाँ इस ग्राम के पुलिस चौकीदार एवं अन्य दो ने प्लाट और उसके कमरे पर कब्जा कर लिया । अब उसका रो - रो कर बुरा हाल है । मंगलवार को यह महिला उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान से एक प्रार्थना पत्र लेकर मिली ।उपजिलाधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र पर कोतवाल के लिए निर्देश जारी किए हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने तुरंत पुलिस बल को वहां भेजा । मामला सही पाया गया है । अब इस महिला के प्लाट एवं कमरे को कब्जे को पुलिस मुक्त कराएगी ।

भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली के परिजनों को दिया जाए 10 लाख मुआवजा और एक नौकरी 

 सिकंदराराऊ कुशीनगर भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली द्वारा उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत की खुशी में मोहल्ले में मिठाई बांटने पर गांव के दबंगों के द्वारा पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दिये जाने पर भाजपाइयों ने रोष व्यक्त किया है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फैजान भारती ने योगी सरकार से मांग है कि दोषियों पर एनएसए की कार्यवाही हो। बाबर के परिजनों को एक सरकारी नौकरी व 10 लाख की मदद की जाए। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता बाबर अली ने भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार किया। जिसके चलते द्वारा 4 दबंगों ने पीट-पीटकर छत पर से नीचे फेंक दिया। बाबर अली गंभीर रूप से घायल कर दिया, परिजनों के द्वारा आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय के बाद मौत हो गई। हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने चारों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना घोर निंदनीय है।

अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से टेंपो सवार चार लोग घायल, महिला गंभीर

  सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित गांव टोली के पास अनियंत्रित गति से जा रही एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी । जिससे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को एक टेंपो सवारी लेकर एटा की ओर से सिकंदराराऊ आ रहा था । जैसे ही कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एटा रोड स्थित गांव टोली के पास पहुंचा तभी सिकंदराराऊ की तरफ से अनियंत्रित गति से जा रही एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और आकाश पुत्र राजकुमार निवासी गाँव सोरई जिला एटा, प्रकाश पुत्र रेवती निवासी खुर्रमपुर मोहनपुरा जिला कासगंज एवं यशोदा तथा रामजी निवासी एटा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । सूचना पर पीआरवी तथा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां से यशोदा 40 वर्ष जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला मोर्चा ने होली मिलन समारोह में लिया 2024 के लिए संकल्प 

  सिकंदराराऊ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जागेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा की प्रचंड जीत पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मोर्चा की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक होली के फाग गीत गाकर, ढोलक, नगाड़ा बजाकर एक- दूसरे को गुलाल व पुष्प की पंखुड़ी लगाकर 2024 के मिशन के लिए अभी से प्रयास करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की। साथ ही मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मीरा माहेश्वरी एवं आरती त्रिवेदी ने कहा कि हमको अब 2024 मिशन पूरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को एक एक घर तक पहुंचाना है। राधा गुप्ता व संतोष पौरुष ने कहा कि सबको बताना है कि सबका साथ सबका विकास मोदी ने जो कहा था वह आज देखने को मिल रहा है। चाहे वह उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, किसान बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना हो। सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा ने कहा कि कमल सखी गांव-गांव में बनाना है। प्रचार प्रसार करना है और देश व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताना है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, कमलेश कुश...

जन - मन में बिठला दिए जिसने सीताराम, ऐसे तुलसी संत को बारंबार प्रणाम 

 सिकंदराराऊ की साहित्यिक संस्था हिंदी प्रोत्साहन समिति द्वारा वैरागी बाबा आश्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित वृंदावन सिकंदराराऊ की साहित्यिक संस्था हिंदी प्रोत्साहन समिति द्वारा वैरागी बाबा आश्रम , वृंदावन में चल रही रामकथा के मध्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमें डॉ राजेश खुशदिल(हरियाणा), श्याम सिंह जघीना मधुर (राजस्थान), खगेश शर्मा राकेश (दिल्ली), हसमुख चतुर्वेदी (मेरठ) ,डॉ अंगद धारिया (आगरा),डाँ शैलजा दुबे (लखनऊ ), मोहन मोही( वृंदावन), स्नेहा शर्मा (हाथरस), देवेंद्र दीक्षित शूल (सिकंदराराऊ ), कु उन्नति भारद्वाज (सिकंदराराऊ ) ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया। रामचरितमानस के रचयिता संत कवि तुलसीदास जी को कवि शूल ने इन पंक्तियों से नमन किया - "जन - मन में बिठला दिए जिसने सीताराम। ऐसे तुलसी संत को बारंबार प्रणाम।'" वहीं डॉ खुशदिल ने पढ़ा-" खयालों को बेशक से आजाद रखो, मगर अपनी तहजीब को याद रखो , तजुर्बे जहां के इन्हीं से मिलेंगे बुजुर्गों से जी भर के संवाद रखो । भरतपुर के श्याम सिंह मधुर ने पढ़ा-" भुलाकर दुश्मनी बन 88 जाएंगे सब यार होली में। ...

1563 साल बाद दुर्लभ संयोग में शुरू होगा नव वर्ष : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज नल संवत्सर 2 अप्रैल से राजा शनि एवं मंत्री होंगे गुरु

   सिकंदराराऊ। शनिवार 2 अप्रैल से नवसंवत 2079 प्रारम्भ हो रहा है, नल नाम के इस संवत्सर के राजा शनि एवं मंत्री गुरु रहेंगे एवं रेवती नक्षत्र के साथ तीन राजयोगों में नववर्ष का प्रारंभ शुभ संकेत की स्थिति को दर्शाता है। इसी दिन से प्रारंभ हो रहे देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व यानि चैत्र नवरात्रि की तिथि में कोई भी घट-बढ़ नहीं होने से पूरे 9 दिन तक अखंड नवरात्र सुख-समृद्धि देने वाली रहेगी। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार 1563 साल बाद नववर्ष की शुरुआत में मंगल और राहु-केतु अपनी उच्च राशि में रहेंगे, वहीं शनि खुद की ही राशि मकर में होगा। नववर्ष के सूर्योदय की कुंडली में शनि-मंगल की युति से धन, भाग्य और लाभ का शुभ योग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से ये साल मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए बड़े बदलाव का समय रहेगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 22 मार्च 459 को बना था। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि नववर्ष रेवती नक्षत्र में शुरू होगा। जिसके स्वामी बुध हैं जो कि व्यापार के कारक होने से कारो...

सनातन धर्म में एकादशी व्रत का है अत्यंत विशेष महत्व : दीक्षित 

  एकादशी पर श्रद्धालुओं ने की विष्णु भगवान की पूजा अर्चना सिकंदराराऊ सोमवार को पापमोचनी एकादशी के अवसर पर उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की । इस अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित ने एकादशी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म के आदि पंच देवों में भगवान विष्णु व भगवान शिव भी शामिल हैं। ऐसे में जहां भगवान शिव की पूजा के लिए जितनी महत्वपूर्ण प्रदोष है, उतना ही महत्व भगवान विष्णु के लिए एकादशी का दिन माना जाता है। प्रत्येक माह में दो बार आने वाले एकादशी तिथि का हर बार एक विशेष नाम होता है। ऐसे में चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। हर एकादशी का जैसा नाम होता है, वह उसी के अनुरूप फल भी प्रदान करती है यानि कहीं न कहीं उसके नाम से जुड़ी रहती है। ...

हाथरस में महिला का हत्यारा निकला उसका ही पति, अन्य लोगो को फसाने के लिए कर दी थी अपनी पत्नी की हत्या

  हाथरस में 27.जनवरी.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना करने वाले दो हत्याभियुक्तों (मृतका के पति व सहयोगी) किया गिरफ्तार,तमंचा कारतूस किये बरामद। वीओ -- दिनांक 27.जनवरी.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नबीपुर बम्बा पर दिनेश पुत्र पप्पू (उम्र करीब 32 वर्ष) निवासी नंदराम नगरिया को कूल्हे में एवं उनकी पत्नी भावना (उम्र करीब 30 वर्ष) को सर में गोली मार दी है , जिससे पति दिनेश घायल हो गये है तथा उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी । सूचना पर तत्काल कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की गई और घायल दिनेश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । मौके पर डॉग स्कवॉयड, फील्ड यूनिट एवं फॉरेन्सिक टीम द्वारा भी पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। वही घटना के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा प्लॉट के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुये तीन नामजदो के विरुद्ध तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में तीन आरोपियों को नामजद करते हुये अभियोग पंजीकृत कर जांच ...

खेत मे पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद*

पानी के संघर्ष के दौरान जमकर हुई फायरिंग* *झगड़ा देख रहे 12 बर्षीय किशोर को लगी गोली* *गंम्भीर हालत में किशोर को सी एच सी अलीगंज में कराया गया भर्ती* *हायर सेंटर कियाया गया रैफर* एंकर-मामला जनपद एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गोशलपुरा गांव का है ।जहां आज खेत मे पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।पानी का विवाद संघर्ष में बदल गया।जिसमें दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई।अंधाधुंध फायरिंग में 12 बर्षीय किशोर विवेक को गोली लग गई।गोली लगने के बाद चीखपुकार मच गई ।आनन-फानन में किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया ।जहां हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।वहीं घायल किशोर का पुलिस ने मेडीकल परीक्षण भी कराया है।अलीगंज।पुलिस के अनुसार अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।कठोर कार्यवाही का आस्वासन दिया गया है। *बाइट-पुष्पेंद्र (परिजन)* *बाइट-धनन्जय कुशवाह(अपर पुलिस अधीक्षक एटा)*

 शनिवार से आरंभ होगा नवसंवत्सर..... बुधादित्य योग, रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों में होगी मां दुर्गा की आराधना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 सिकंदराराऊ। मां दुर्गा को सुख समृद्धि और धन की देवी माना जाता है,साल भर में दुर्गा की आराधना हेतु चार नवरात्रि आती हैं, जिसमें चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि और होती हैं। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नौ दिनों तक चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि संवत्सर की पहली नवरात्रि होती हैं, ब्रह्म पुराण में नवरात्रि के पहले दिन आदि शक्ति प्रकट हुई थी और देवी के आदेश पर ब्रह्माजी ने चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को सृष्टि के निर्माण की शुरुआत की थी। इस बार चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 2 अप्रैल से हो रहा है। प्रत्येक नवरात्रि में मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के समय माता रानी का वाहन अलग होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि में धाता योग रेवती नक्षत्र में माता का आवागमन घोड़े पर होगा, क्योंकि नवरात्रि का आरंभ शनिवार को हो रहा है। चैत्र नवरात्रि के विषय में यह जानकारी वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दी। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने के क...

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूक बने समस्त सनातनी लोग: मित्रेश 

 अलीगढ़ में परशुराम मंदिर पर हुआ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन अलीगढ़ अलीगढ़ में मथुरा रोड स्थित गांव आशना पर निर्माणाधीन भव्य परशुराम मंदिर परिसर में भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर आचार्य पूर्णानंदपुरी जी महाराज, मेवाड़ यूनिवर्सिटी चितौड़गढ़ के चांसलर अशोक गोदिया एवं राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी थे । कार्यक्रम आयोजक परशुराम सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पी सी शर्मा एवं पुनीत पालीवाल, मुकेश कुमार पालीवाल एवं शिवनारायण शर्मा, लोकेश शर्मा ने आगंतुक सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर के फूल मालाएं एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा ब्रज की होली की शानदार प्रस्तुति दी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा द्वारा मंदिर निर्माण की प्रगति तथा निर्माण कार्य हेतु मिल रहे जन सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। महामंडलेश्वर आचार्य पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि अपने जीवन एवं पूंजी का कुछ अंश पुण्य कार्य में अवश्य ल...

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने पर हो सकता है हादसा 

सिकंदराराऊ अलीगढ़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने जर्जर हाई टेंशन लाइन से होने वाली स्पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है । कभी भी हादसा घटित हो सकता है। नागरिकों ने हाईटेंशन लाइन के तार बदलने तथा जाल लगाने की गुहार करते हुए कहा है कि राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने 25 मार्च को हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया था। विद्युत कर्मियों द्वारा इस तार को जोड़ दिया गया है। लेकिन तार जर्जर होने के कारण हर समय तारों में चिंगारी निकलती रहती है। जिससे कभी भी गंभीर हादसा घटित हो सकता है। मजबूत तार लगाए जाएं और उनके नीचे जाल बनाया जाए।

मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न 

सिकंदराराऊ मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति एवं पंडित देवकीनंदन मिश्र धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हरिश्चंद्र शर्मा ने की। उपस्थित समस्त बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी मतभेद एवं द्वेष भाव दूर करते हुए मिलजुल कर सामाजिक संगठन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर के मुख्य अतिथि विजय प्रकाश शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा अलीगढ़ ने किया। इस अवसर पर संतोष कुमार शर्मा, दुर्गेश शर्मा ,विद्याराम शर्मा, लालाराम शर्मा, नरेंद्र मोहन शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, शिवकांत शर्मा , राकेश कुमार मिश्रा, राम कुमार शर्मा , महेश शर्मा, रामदास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एचडी लाइन का तार टूट कर एलटी पर गिरा एक महिला झुलसी व एक भैंस की मौत, सैकड़ों विद्युत उपकरणों फुके 

 सिकंदराराऊ नगर में हाईटेंशन लाइन के जर्जर हो चुके तारों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात्रि 2 बजे नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। जिसके कारण सैकड़ों की संख्या में विद्युत उपकरण तथा विद्युत मीटर फुक गए । करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई और एक महिला झुलस कर घायल हो गई। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। कुछ दिन पूर्व मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के कारण एक युवक की मौत हो गई थी। जर्जर हो चुके विद्युत तार लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में शुक्रवार की रात्रि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिससे नगर पालिका के विद्युत पोल एवं घरेलू विद्युत लाइन में करंट हाईटेंशन करंट दौड़ने लगा। परिणाम स्वरूप घरों में लगे सैकड़ों विद्युत उपकरण टीवी, फ्रिज ,कूलर ,एसी तथा विद्युत मीटर आदि जलकर खाक हो गए । जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। एक भैंस की हर भी मौत हो गई । सूचना पर पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई । हादसे के बाद लोगों में भारी रोष व्...

गलत साइड पर आए ट्रक ने कार को मारी टक्कर 

सिकंदराराऊ पंत चौराहे के पास गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार पंत चौराहे से अलीगढ़ की ओर जा रही एक कार को सामने से विपरीत दिशा में अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार लोग बाल-बाल बच गए । मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली ले गई।

उत्तर प्रदेश मे योगी जी की पुनः सरकार बनने व केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश सरकार मैं पुनः उपमुख्यमंत्री बनाकर मौर्य, 

 अलीगंज (एटा) उत्तर प्रदेश मे योगी जी की पुनः सरकार बनने व केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश सरकार मैं पुनः उपमुख्यमंत्री बनाकर मौर्य, सैनी,कुशवाह और शाक्य समाज को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो सम्मान दिया गया है इससे अविभूत होकर अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अगौनापुर मैं मिष्टान्न वितरित कर खुशी का इज़हार किया गया, अगौनापुर ग्राम की पहचान सिर्फ एटा ही नही अपितु पूरे भारतवर्ष मैं हैं यहाँ जन्मे स्वर्गीय डॉक्टर महादीपक सिंह शाक्य ने देश की संसद मे एटा लोकसभा क्षेत्र से 6 बार प्रतिनिधित्व किया था, इस बार इस क्षेत्र मे शाक्य समाज को कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा क्योंकि भाजपा से बागी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का दामन थाम कर परिस्थिति मैं बदलाव के लिए समाज पर जोर दिया गया था, कार्यक्रम मे पूर्व सांसद के नाती जोकि सिराथू मैं हुए चुनाव के दौरान उनकी विधानसभा मैं जनसंपर्क प्रमुख रहे थे, आज उनके उपमुख्यमंत्री बनने पर सभी ने पहले पत्रकार वन्धुओं को सम्मानित किया तदोपरांत मिष्टान्न वितरण कर खुशी मनाई, इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद शाक्य, अरुण कुमार शाक्य, पूर्व प्रधान विष्णु चन्द शाक्य कुदेसा...

हथकड़ी लगाने पर पत्रकार को मिला दो लाख मुआवजा शासन ने अंतरिम राहत के रूप में  दिया है मुआवजा 

  हथकड़ी लगाने पर पत्रकार को मिला दो लाख मुआवजा शासन ने अंतरिम राहत के रूप में  दिया है मुआवजा एनएचआरसी के आदेश पर यूपी सरकार ने दिया मुआवजा सपा सरकार में पुलिस ने पत्रकार को झूठे मुकदमे में भेज दिया था जेल एटा: संसार में बहुत से लोग होते हैं, जो इतिहास पढ़ते हैं,पढ़ाते व लिखते हैं, परंतु विरले लोग ही होते हैं, जो इतिहास बनाते हैं। कुछ ऐसा ही इतिहास बनाया है जैथरा निवासी पत्रकार सुनील कुमार ने। झूठे मुकदमे में अवैधानिक गिरफ्तारी एवं हथकड़ी लगाकर जेल भेजने के विरुद्ध उन्होंने आवाज उठाई। एनएचआरसी में 6 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद सफलता भी हासिल की। आयोग ने न सिर्फ उनकी दलीलों को स्वीकार किया, अपितु मानवाधिकार हनन पर प्रदेश सरकार को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने पीड़ित पत्रकार को दो लाख मुआवजा प्रदान कर भुगतान के साक्ष्य उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।एसएसपी ने मुआवजा की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराकर पीड़ित के खाते में ट्रेजरी से भुगतान करा दिया है। पीड़ित को उक्त राशि अंतरिम राहत के रूप में प्रदान की है। प्रदेश में इस तरह का ये पहला मामला ह...

मेले में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव और फायरिंग

    एटा मारहरा थाना क्षेत्र के गांव भुरगवां में चल रहे मेले के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया झगड़े ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया जिससे दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई जिसमें आधा दर्जन लोग पथराव में घायल हो गए सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किया शांत। वीओ-दरसल ये घटना मारहरा थाना क्षेत्र के गांव भुरगवां में बीती रात गांव में लगे मेले में दो पक्षों में झगड़ा हो गया । झगड़े को रात में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। सुबह होते ही दोनों पक्ष दोबारा से आमने सामने भिड गए जिसमे दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई फिर जमकर पथराव हुआ उसके बाद विवाद और बढ़ गया जिसके चलेते दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गयी पथराव और मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए । जिसकी सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस के सामने भी ग्रामीण में पथराव बंद नही हुआ । ग्रामीणों का कहना है कि ये झगड़ा पिछले तीन बर्षों से मेले पर होता आ रहा है विवाद की बहज कुछ लोगों ने बताया कि पानी की बोरिंग लेकर है। जिसकी सूचना पर घटना स्थल पहुँचे एटा के अपर पुलिस अधी...

हाथरस पालिका चेयरमैन ने सिनेमा हॉल में सैकड़ों लोगों को मुफ्त दिखाई कश्मीरी पंडितों पर बनी द कश्मीर फाइल फिल्म

 हाथरस पालिका चेयरमैन ने सिनेमा हॉल में सैकड़ों लोगों को मुफ्त दिखाई कश्मीरी पंडितों पर बनी द कश्मीर फाइल फिल्म । आपको बतादें की कश्मीर के पंडितो के हालातों पर बनी हुई फिल्म द कश्मीर फाइल पूरे देश में सिनेमा हालों में चल रही है लेकिन यह फिल्म हाथरस में नहीं लगी थी हाथरस पालिका चेयरमैन पंडित आशीष शर्मा के अथक प्रयासों से यह फिल्म अब हाथरस के आनन्द टॉकीज में लग गई है जिसको लेकर हाथरस के लोग इस फ़िल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं वही आज पालिका चेयरमैन पंडित आशीष शर्मा के द्वारा हाथरस के सैकड़ों ऐसे लोगों को जो फ़िल्म तो देखना चाहते है पर उनके पास पैसा नही है उनको सदर क्षेत्र के सिनेमा हॉल आनंद टॉकीज में यह फिल्म मुफ्त दिखाई गई है। बाईट -- पं.आशीष शर्मा -- पालिकाध्यक्ष हाथरस

कोतवाल से मिलकर रॉकी के परिजनों ने की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग 

 सिकंदराराऊ मोहल्ला गौसगंज निवासी युवक रॉकी यादव की हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को उसके परिजन और मोहल्ले के लोग कोतवाल अशोक कुमार सिंह से मिले। कोतवाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गत रविवार को मोहल्ला गौसगंज निवासी युवक रॉकी यादव की खेत में पानी लगाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने मोहल्ले के पांच युवकों को इस मामले में नामजद किया था। इन युवकों से रॉकी का होली से पहले झगड़ा हुआ था। पिता राजकूमार ने कोतवाल से कहा कि बेटे की हत्या से वह और उनका पूरा परिवार आहत है। पांचों आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार करके तत्काल जेल भेजा जाए। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। नामजदों के संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

गांव नगला कोठी में मारपीट कर महिला को किया घायल 

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कोठी में खरंजा की नाली में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक महिला को चार नामजदों ने लाठी -डंडो से मार -पीट कर घायल कर दिया । पुष्पा देवी पत्नी महीपाल निवासी नगला कोठी चौबीस मार्च को दोपहर तीन बजे खरंजा की नाली में पाइप डालकर अपने खेत में पानी लगा रहीं थी । तभी चार आरोपितों ने लाठी - डंडो से मार -पीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट के लिए तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।

मजदूरी के रुपए मांगने पर पिता पुत्री को किया घायल 

 सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर में फसल काटने की मजदूरी के रुपया मांगने पर हुए विवाद में पुत्री एवं पिता को मार - पीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट के लिए तहरीर चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में दी है। गांव दरियापुर निवासी एक युवती ने 23 मार्च को रात दस बजे फसल काटने के रुपये नामजदों से मांगे। इसी बात पर उग्र होकर नामजदों ने गंदी - गंदी गाली देते हुए उसका हाथ पकड लिया तथा खीचकर उसके साथ बदतमीजी की । यहीं नहीं लात - घूसों से मारा -पीटा भी । शोर सुनकर उसके पिता बचाने के लिए आए तो उनको भी मार - पीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पति पत्नी को पीटा 

 सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौखेल में पैसो के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पति -पत्नी को मार -पीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट के लिए तहरीर दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में दी है। सोनी पत्नी विकास 23 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे अपने घर के सामने बैठी थी । तभी नामजद आए तथा गाली -गलौज करते हुए सोनी को मार -पीट कर घायल कर दिया । इस बीच उसका पति विकास बीच -बचाव करने आया तो उसको भी मारा - पीटा।

सिकंदराराऊ में संचालित अवैध बूचड़खाने बंद कराने की मांग 

सिकंदराराऊ शुक्रवार को हिंदूवादी नेता व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमन गुप्ता ने जिलाधिकारी व एसपी से मांग की है कि नगर के अंदर अवैध रूप से बूचड़खाने को बंद कराए जाएं व बिना लाइसेंस की दुकानों पर खुलेआम मीट बेच रहे हैं। प्रशासन बंद कराए , अन्यथा हिंदूवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर अवैध रूप से संचालित दुकानों व बूचड़खाना को बंद कराएंगे। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं में कहा था प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो अवैध बूचड़खाने व बिना लाइसेंस मीट की दुकानों पर जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई करके बंद कराई जाएंगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू वादियों में रामराज्य की लहर दौड़ गई। सिकन्दराराऊ में पूर्व में रहे कोतवाल प्रवेश राणा के द्वारा कस्बा के अंदर बिना लाइसेंस मीट की दुकानों पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई थी। नगर में अवैध रूप मीट का व्यापार किया जा रहा है । डीएम व एसपी से मांग करते हुए कहा है कि बिना लाइसेंस की मीट की दुकानों को बंद कराया जाए।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों का निरीक्षण 

 सिकंदराराऊ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के कार्यक्षेत्र में अगसोली तथा पचों आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण कर क्षय रोग स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से जिले में 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है तथा 2025 तक भारत को टीवी मुक्त करना है। इस मौके पर निरीक्षण किए गए क्षेत्रों में सभी लोग कार्य करते हुए मिले तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ डा रजनेश यादव के साथ टीमों को भी उपलब्ध कराए गए और इसी प्रकार कार्य में गति बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस मौके पर टीम में दिनेश कुमार, विशेष, मुकुल कुमार सिंह, राम सिंह जादौन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर 

सिकंदराराऊ जैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की एक लहर दौड़ गयी। सभासद मुकुल गुप्ता ने कहा कि उत्तरप्रदेश के हुए चुनावो में योगी की विकास परक योजनाओं, सुशासन की नीतियां, तुष्टिकरण से अलग हटकर योगी जी की राजनीति, गरीब शोषित बंचितों ,मजदूर वर्ग, किसानों के हित में अनेक योजनाएं को लाने के लिए व महिला सुरक्षा के लिए जो काम किये उससे प्रभावित होकर जनता ने योगी आदित्यनाथ को पुनः भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में भेजा और भाजपा ने योगी को पुनः मुख्यमंत्री बनाया । इसी खुशी में आज कार्यकर्ताओं ने नगर में मिष्ठान वितरण किया । मिष्ठान वितरण में मुकुल गुप्ता सभासद , विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चैयरमेन, डॉ अरबिंद सारस्वत ,गोल्डी राठी, नाथूराम गुप्ता, सृजल कुलश्रेष्ठ, छोटू राठी, बादल वार्ष्णेयआदि लोग उपस्थित थे।

4 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले जाने की पुलिस से शिकायत 

   सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार बच्चों की मां को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जो कि नगदी एवं आभूषण तथा दो बेटों को भी साथ ले गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कार्रवाई के लिए गुहार लगाते हुए पीड़ित पति ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह बाहर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी थाना हसायन निवासी एक युवती के साथ हिंदू रीति रिवाज से बिना किसी दान दहेज के हुई थी। उसकी पत्नी ने शादी के बाद 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो बेटी और दो बेटे हैं । पीड़ित अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मेहनत मजदूरी करने झज्जर हरियाणा गया था। 27 फरवरी 2022 को पीड़ित की अनुपस्थिति में पत्नी की मैं बच्चों के कहीं चली गई थी। जिसको पीड़ित ने तलाश किया इस संबंध में थाना झज्जर में 9 मार्च 2022 को शिकायत भी की थी। शिकायत करने के दूसरे दिन पत्नी बच्चों के साथ कमरे पर आ गई थी और पीड़ित अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर अपने गांव बारमऊ आ गया था ।12 मार्च की रात्रि में गांव का पड़ोसी नामजद युवक उसकी पत्नी व दोनों बेटों को बहला-फुसलाक...

भाजपा महिला मोर्चा ने या होली मिलन समारोह का आयोजन 

    सिकंदराराऊ बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने होली गीत गाए तथा जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमी । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव तथा प्रेम का त्योहार है जो सदियों से हमारे समाज को भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता रहा है । आपसी द्वेष भाव मिटा कर सब लोग मिलजुल कर रहें। इस अवसर पर आरती त्रिवेदी, संतोष पौरूष, कमलेश शर्मा, मीरा माहेश्वरी ,नीलम माहेश्वरी, मीना माहेश्वरी, रेखा वार्ष्णेय ,जसोदा वार्ष्णेय, शशीवाला वार्ष्णेय ,उषा यादव ,सुशीला चौहान, पूनम सिसोदिया, प्रभा माहेश्वरी ,ज्योति वार्ष्णेय ,राधा गुप्ता ,सर्वेश कुमारी, मीना कुशवाह, नीलम वार्ष्णेय, प्रियंका, पारुल, ओमवती वार्ष्णेय, राजरानी, पिंकी ,सुनीता वार्ष्णेय, अवधेश कुमारी, विनीता पौरुष, राकेश कुमारी चौहान आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

 सिकंदराराऊ गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हो गई। परीक्षा केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसी के साथ साथ कंट्रोल रूम में एक सेंटर के लिए एक कंप्यूटर भी लगाया गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा देने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। सभी केंद्रों पर तलाशी लेने के बाद ही सभी परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान सीओ सुरेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वही सचल दलों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।

महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की एक दिवसीय कैंप का आयोजन 

 सिकंदराराऊ गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ अजब सिंह प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों सेविकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। स्वयंसेवकों सेविकाओं द्वारा "जल संरक्षण जागरूकता" हेतु एक जनजागरूकता रैली आयोजित की गयी और स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर बाद बौद्धिक सत्र में "जल संरक्षण-एक वैश्विक चुनौती" विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गोविन्द अग्रवाल ने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा विश्व की लगभग 800 करोड़ की आबादी में से लगभग 200 करोड़ जनसंख्या ऐसे क्षेत्रों में रहती है,जहां पानी की नितांत कमी है। हम सभी को इस चुनौती को गंभीरता से लेना होगा, तभी इस समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। डॉ अजब सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रभावी जल प्रबंधन हेतु सतत रूप से संभावित समाधानों की पहचान कर निरंतर कार्य करते रहना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ीं संख्या में छात...

भावेश ने किया सैनिक स्कूल परीक्षा में तीसरा स्थान अर्जित 

      सिकंदराराऊ राजकमल पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र भावेश कुमार पुत्र मदनपाल सिंह निवासी गांव कचोरा खेड़ा ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करके नगर का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को राजकमल पब्लिक स्कूल में छात्र भावेश कुमार को इस सफलता के लिए सम्मानित किया गया और विदाई दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता अर्जित करके भावेश कुमार ने अपने स्कूल तथा परिवार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वह वास्तव में एक मेधावी छात्र हैं और विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। वह भविष्य भविष्य में निरंतर सफलताएं अर्जित करके शिखर पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, प्रभात मोहन भारद्वाज, मोनिका शर्मा ,अनुभा शर्मा ,कुलदीप पाठक ,सविता सिंह, गिरीश कुमार राजपूत, रेखा सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, सौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परखी व्यवस्थाएं 

 सिकन्दराराऊ डीआईजी दीपक कुमार ने बुधवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। कोतवाली में साफ-सफाई देखी। महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस कर्मियों से महिला संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। कम्प्यूटर कक्ष में आपरेटर से मुकदमों के एंट्री के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाए। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला वहीं एक जनता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । जिसमें डीआईजी नगर के गणमान्य लोगों से रूबरू हुए और जनता की समस्याओं को जाना। इस अवसर पर नागरिकों ने नगर में जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की।डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद पुलिसकर्मियों से शिकायतों के बारे में पूछा। यह भी जानकारी ली कि थाने पर आने वाले महिला संबंधी अपराधों में महिला पुलिसकर्मी किस प्रकार उन्हें निस्तारित करती हैं। महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने कोतवाली परिसर में निर्मित पुस्तकालय , शहीद स्मारक एवं मंदिर का भी निरीक्षण किया । पुलिस उप महानिरीक्ष...

होली मिलन के अवसर पर विधायक का किया स्वागत 

 होली मिलन के अवसर पर विधायक का किया स्वागत सिकंदराराऊ कस्बा नुमा गांव कचौरा में फूलडोल मेला के अवसर पर होली मिलन , नवनिर्वाचित विधायक सम्मान एवं सरस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र सिंह राणा को फूल मालाओं , अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया । विधायक ने अपने गत कार्यकाल में हुई त्रुटियों को दूर करते हुए जनता की सेवा और विकास कार्य कराने का वादा किया । इस अवसर पर मुकेश चौहान , देवेंद्र राघव ,अजय प्रताप, सुबोध गुप्ता , कचौरा के ग्राम प्रधान अशोक यादव , सोनू सिंह जिला पंचायत सदस्य , लोकेश जादौन, विष्णु शर्मा , योगेश परमार , रवि गुप्ता, निर्मल गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, माधव गुप्ता ,शिवम गुप्ता , रिंकू गुप्ता आदि ने विधायक का सम्मान किया । वहीं मेला कमेटी ने मुकेश चौहान , देवेन्द्र राघव, योगेश परमार आदि का सम्मान किया । सम्मान समारोह का संचालन सुबोध गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बृजमोहन साहू ने की। तत्पश्चात इसी मंच पर सरस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेल...

नवोदय विद्यालय के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान 

 सिकंदराराऊ  जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। इनमें स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। बच्चों ने स्वच्छता अपनाते हुए नवोदय कैंपस में सफाई कार्य किया। शिक्षक डॉ अरविंद चौधरी और सुदेश तोमर, कृष्ण कुमार आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया। डॉ अरविंद चौधरी के अनुसार स्वच्छता से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इस अवसर पर प्रांजल, राघवेंद्र, विकास , हरेंद्र, रिंकू, मोहित, आयुष, शिव नारायण, अंकित, पीयूष, कार्तिकेय, अभिनव, अश्वनी, अभय, आकाश, दीपू, अमन, राहुल आदि विद्यार्थियों ने योगदान दिया।

बलिदानियों ने देश की खातिर न्योछावर कर दिये अपने प्राण 

 सिकन्दराराऊ बुधवार को ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों ने तीनों क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि शहीदों के बलिदान से आज देशवासी आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। तीनों बलिदानियों ने देश की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए इन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समापन वंदे मातरम से किया गया। इस अवसर पर नरेश चतुर्वेदी, नीरज धनगर, लकी शर्मा, शरद शर्मा, इमरान, किशन उपाध्याय, वैभव गुप्ता, अनुपम तोमर, वंदना वार्ष्णेय, निशा खान , निशानाज, निशा शर्मा , प्रगति गुप्ता, मोहिनी आदि मौजूद थे।

शहीद भगत सिंह का बलिदान आज के युवाओं के लिए है प्रेरणा स्रोत 

 शहीद भगत सिंह का बलिदान आज के युवाओं के लिए है प्रेरणा स्रोत सिकंदराराऊ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने दीप प्रज्वलन करके किया । मुख्य वक्ता के रुप में आरएसएस के नगर कार्यवाह निशान्त पाराशर ने कहा कि भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर जैसे वीर पुरुष को श्रद्धांजलि देने तथा उनके बलिदानों को याद करने के लिये भारत में 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। आजादी के लिये ब्रिटिश शासन से भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर ने लोहा लिया था। सिक्ख परिवार में पंजाब के लायलपुर में 28 सितंबर 1907 को जन्में भगत सिंह भारतीय इतिहास के महान स्वतंत्रता सेनानियों में जाने जाते थे। इनके पिता गदर पार्टी के नाम से प्रसिद्ध एक संगठन के सदस्य थे ,जो भारत की आजादी के लिये काम करती थी। भगत सिंह ने अपने साथियों राजगुरु, आजाद, सुखदेव, और जय गोपाल के साथ मिलकर लाला लाजपत राय पर लाठी चार्ज के खिलाफ लड़ाई की थी। शहीद भगत सिंह...

सिकंदराराऊ: पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में हुआ रॉकी का अंतिम संस्कार

पिता ने कराया पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज रिपोर्ट विनय चतुर्वेदी   सिकंदराराऊ। रॉकी हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में रॉकी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपियों   की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। एसओजी टीम भी मामले का खुलासा करने में जुटी हुई है। मृतक के पिता राजकुमार उर्फ पप्पू पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ ने राजकुमार पुत्र राय सिंह, संजीव व हरिओम पुत्रगण टेनीराम उर्फ रमेश चंद्र तथा अतुल पुत्र दलबीर सिंह, सुरेंद्र पुत्र दुर्गा प्रसाद को नामजद करते हुए कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है कि उसके पुत्र रॉकी की मोहल्ले के ही राजकुमार आदि के साथ 16 मार्च 2022 को आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसमें रॉकी की मारपीट भी कर दी थी। राजकुमार ने इस आपसी झगड़े की सूचना थाना पुलिस को भी दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी तो हमें जल्दी देखने की धमकी भी दी थी । सोमवार को रॉकी समर से खेत में पानी लगा रहा था तभी दोपहर 3:00 बजे आरोपित अपने अपने ह...

सिकंदराराऊ: राजकमल पब्लिक स्कूल के भावेश ने किया सैनिक स्कूल परीक्षा में तीसरा स्थान अर्जित

रिपोर्ट- विनय चतुर्वेदी  सिकंदराराऊ। राजकमल पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र भावेश कुमार पुत्र मदनपाल सिंह निवासी गांव कचोरा खेड़ा ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करके नगर का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को राजकमल पब्लिक स्कूल में छात्र भावेश कुमार को इस सफलता के लिए सम्मानित किया गया और विदाई दी गई।   स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता अर्जित करके भावेश कुमार ने अपने स्कूल तथा परिवार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वह वास्तव में एक मेधावी छात्र हैं और विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। वह भविष्य भविष्य में निरंतर सफलताएं अर्जित करके शिखर पर पहुंचेंगे।  इस अवसर पर राजकुमार सिंह, प्रभात मोहन भारद्वाज, मोनिका शर्मा ,अनुभा शर्मा ,कुलदीप पाठक ,सविता सिंह, गिरीश कुमार राजपूत, रेखा सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार, सौरव  माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

सिकंदराराऊ नगर पालिका द्वारा किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्ट- विनय चतुर्वेदी  सिकंदराराऊ। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लोगों ने जहां जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक और  नगर पालिका सभासद सम्मिलित हुए। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी एवं  अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार तथा सभासदों ने विधायक का पगड़ी एवं पटका पहनाकर तथा माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरोज देवी ने की।   विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यहां के लोगों ने उनको पुनः जीत दिलाकर होली की खुशियों को बढ़ा दिया है। होली का पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव का त्यौहार है । नगर के विकास के लिए वह अपना पूरा योगदान देंगे। पिछली   भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी के साथ हुए हैं। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है। अधूरे एवं अन्य विकास कार्यों को आगामी समय में तीव्र गति से कराया जाएगा ।  इस दौरान पूर्व ...