जिला कारागार में सजायफ्ता कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप दुष्कर्म में 20 और पोक्सो एक्ट में उसको हुई थी 10 साल की सजा
एटा।* जिला कारागार स्थित पाठशाला के पीछे रसोई में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका फंदा लगा शव पंखे से लटका मिला। प्रथम दृष्टिया इसे आत्महत्या माना जा रहा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, एसडीएम, सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी निरीक्षण किया। घटनाक्रम के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिन्दू नगर निवासी 30 वर्षीय साजिद पुत्र शेखानी उर्फ शेरवानी के खिलाफ वर्ष-2016 में मासूम बालिका से रेप और छेड़खानी किए जाने का मामला दर्ज हुआ था। दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का यह आरोपित कुछ दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन वर्ष-2021 में वह तारीख पर नहीं गया। ऐसे में कोर्ट से वारंट जारी हुए और पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने साजिद को दुष्कर्म मामले में 10 साल और पोक्सो एक्ट में 20 साल की सजा सुनाई। पिछले 4 साल से वह जेल में ही था। सोमवार की देर रात जेल प्रशासन द्वारा बंदियों की गिनती कर जब जेल की बैरिंग में...