सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने पर तीन शास्त्रधारकों को किया गया सम्मानित

 

*एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपदभर में असर लगातार जारी है। जिलाधिकारी की पहल के उपरान्त लोग बढ़ चढ़कर अपने शस्त्र लाईसैंस को स्वेच्छा से निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना मारहरा के फिरोजपुर सलौनी गांव निवासी अकील अहमद पुत्र रहीम अहमद ने अपना शस्त्र लाईसैंस संख्या 6448, नूर मुहम्मद पुत्र रियासत खान ने अपने शस्त्र लाइसैंस संख्या 6917 एवं थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला शिवसिंहपुर निवासी कण्ठश्री पत्नी होरी लाल नेे अपना शस्त्र लाईसैंस संख्या 8953 को स्वेच्छा से निरस्त कराया गया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में तीनों लोगों को शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराने पर प्रास्ती पत्र देकर सम्मानित किया। 

जिलाधिकारी ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने की पहल शुरू की, जिसका असर जनपद में काफी देखने को मिला है। डीएम की पहल की लोगों में आमतौर पर चर्चा देखने को मिलती है, जिसके उपरान्त लोग इस पहल की सराहना भी कर रहे हैं और स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वर्तमान मतें कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है, लोगों को किसी भी प्रकार का भय नहीं हैं। लोग अपने आप को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं। जनपद में अब तक कुल 12 व्यक्तियों द्वारा 13 शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराये गए हैं, स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने वाले सभी लोगों के नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर अंकित किए गए हैं। इस अवसर पर सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चैधरी, एडीएम प्राासन सत्य प्रकाश, एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार, एआरएम राजेश यादव आदि मौजूद रहे।




.@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...