एटा।* जलेसर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव के अंतर्गत विगत कई वर्षों से चल रहे सामूहिक कन्यादान समारोह में आठ जोड़ों का विवाह धूमधाम एवं हरसोलाश के साथ संपन्न हुआ।
सामूहिक कन्यादान समारोह से पूर्व गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बारात जलेसर के बड़ा बाजार स्थित अग्रसेन सेवा सदन से प्रारंभ हुई नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बारात महावीर गंज स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां विधि विधान के साथ विवाह समारोह संपन्न हुआ प्रत्येक बालिका को सोफा सेट अलमारी कपड़े बर्तन चांदीएवं अन्य सामान उपलब्ध कराए गए बारात में आए सभी बारातियों को भोजन की व्यवस्था की गई। शांति एवं सुरक्षा को कृष्टि को पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। विवाह समारोह में पारुल संग अभिषेक, रश्मि संग अनिल कुमार, हिना संग राज, किरण संग प्रवीण कुमार, नेहा संग सागर, आरती संग विनय कुमार, मालती संग अमर सिंह, नीरू संग अंशु का विवाह संपन्न हुआ। विवाह समारोह के दौरानमहंत पवन तिवारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से गरीब कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित किया जाता है जो नगर के धर्म प्रेमियों एवं नागरिकों के सहयोग से संपन्न होता इस वर्ष आठ कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न हुआ है। इस दौरान महंत पंकज तिवारी हिरदेश वार्ष्णेय विष्णु ठाकुर सुरेश चंद्र वाष्र्णेय यतीश चंद्र दीपक बाबा पवन ठाकुर सतीश चंद्र विनोद कुमार जैन राकेश कुमार गुप्ता विनोद कुमार वर्मा शशिकांत गौरी शंकर लाज पालीवाल ममता सुधा आदि सैकड़ो धर्म प्रेमी मौजूद थे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें