एटा।* लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रिजर्व पुलिस लाइन एटा से ब्रीफिंग के बाद गैर जनपद में मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स को रवाना किया गया। पहले चरण में जनपदीय पुलिस फोर्स सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जनपद में चुनाव कराएगी। जनपद की पुलिस फोर्स लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण में सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जनपद में होने वाले मतदान में मुस्तैद रहेगी। चुनाव ड्यूटी के लिए रिजर्व पुलिस लाइन एटा में पुलिस फोर्स को ब्रीफ करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद से चुनाव ड्यूटी के लिए जनपद सहारनपुर 27 उपनिरीक्षक, 574 मुख्य आरक्षी और जनपद मुजफ्फरनगर 25 उपनिरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस पार्टी लेकर जा रही बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस बल को रवाना किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर विक्रान्त द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सकीट संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जलेसर कृष्णमुरारी दोहरे, प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम एवं चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें