एटा।* थाना बागवाला पुलिस द्वारा , रेलवे लाइन से तांबे के तार चोरी करने के मामले वांछित चल रहे आरोपी को चुराए हुए करीब 25 किलो तार सहित गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर विक्रान्त द्विवेदी के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष संजयपाल सिंह राघव थाना बागवाला के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे लाइन से तांबे के तार की चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विकास पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम तालीमपुर खेरिया थाना बागवाला को ग्राम लभैटा मन्दिर के पास आसपुर रोड थाना बागवाला से चोरी किए हुए 39 टुकडे तांबे के तार वजन करीब 25 किलो 335 ग्राम सहित उप निरीक्षक उमेश बाबू, कांस्टेबल रोहन, कांस्टेबल महेन्द्र द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें