सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव….. किसी भी कार्य के निर्बाध होने के लिए करें बजरंग बली का स्मरण : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

अलीगढ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अनन्य भक्त अंजनी पुत्र बजरंगबली के जन्मोत्सव की भारी धूम रही जगह जगह पर हनुमान भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ करके भंडारे प्रसाद आयोजित किये गए। वहीं जी.टी.रोड स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया।

मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर आचार्य गौरव शास्त्री,रवि शास्त्री,ऋषभ वेदपाठी,ओम वेदपाठी आदि अचार्यों ने भगवान श्री राम परिवार और हनुमान जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि कलयुग में जीवंत भगवान श्री हनुमान जी की कृपा अपार है,किसी भी कार्य को बिना किसी बाधा के पूर्ण होने से पहले हनुमान जी का नाम स्मरण करना चाहिए क्योंकि विश्व का कठिन से कठिन कार्य भी बजरंगबली की इच्छा से बाहर नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि पवन पुत्र में असीम शक्तियां होते हुए भी उन्होंने सदैव दास बनकर कार्य किया उनके जैसा त्याग कहीं नहीं देखने को मिलता है,सीता जी की खोज हो या फिर लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी लाना उनके लिए कोई कार्य असंभव नहीं था। भगवान राम की निष्कपट और निस्वार्थ सेवा,और संतों में अटूट श्रद्धा जो हनुमान जी में थी वह किसी में नहीं हो सकती। देर शाम हनुमान चालीसा एवं हनुमान जी की महाआरती में मुकेश कुमार सैनी,सत्यप्रकाश शर्मा,अंकित पालीवाल,असीम शर्मा,सुमित सर्राफ आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...