बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, साथ ही उनके संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। रविवार को आंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। वही सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सैकड़ो बाइक सवार शामिल हुए इस अवसर पर युवाओं में भारी उत्साह नजर आया पूरा नगर नीले रंग में सराबोर हो गया।
शाम को शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर नौरंगाबाद पूर्वी , दमदपुरा, जीटी रोड , गौसगंज आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में समाज को संदेश देने वाली कई मनमोहक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया तथा जलपान कराया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम सिंह, ओम प्रकाश गौतम , निखिल स्वामी पवन, ललित पवन , विशाल पेंटर, नेम सिंह, संजीव कुमार गौतम , मुन्नालाल, जितेंद्र कुमार , महेंद्र सिंह ,अमर बाबू, आकाश बाबू आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार, कोतवाल आशीष कुमार सिंह भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी के साथ सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें