सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कूली बच्चों के ऊपर झूलती मौत, हो सकता है बड़ा हादसा कई बार संबंधित अधिकारियों को कराया गया अवगत लेकिन नहीं हुआ निस्तारण हाईटेंशन लाइन की जकड़ में प्राथमिक विद्यालय गढ़िया जगन्नाथ




अलीगंज।* नौनिहालों की जिंदगी इतनी सस्ती हो सकती है इसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है। तभी तो बिजली विभाग परिषदीय स्कूलों के परिसर से ऐसी खतरनाक जर्जर तारों को दौड़ाए हुए है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। अब विभागीय उदासीनता कहें या कुछ और लेकिन एक बात तो साफ है कि कर्मचारी हो या अधिकारी कार्य के प्रति कितनी संजीदगी दिखाते है ये किसी से छुपा नही है। बार -बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने विद्यालय के ऊपर से जा रही तार को नही हटाया गया।


अलीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गढ़िया जगन्नाथ में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी से कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है ये तो विद्यालय परिसर से गुजरी हाईटेंशन लाइन बताने के लिये काफी है।परिसर में हिचकोले ले झूलती तार पता नही कब अनहोनी कर बैठे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। विद्यालय के शिक्षक ने इसकी जानकारी मौखिक व लिखित कई बार संबंधित विभाग को दी है। इसके बावजूद भी आज तक तार नही हटाया जा सका। वही आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई भी समस्या का हल नहीं निकला। वहीं आठ माह पहले अधीक्षण अभियंता मंडल अलीगढ़ ने शिकायत का निस्तारण किया जिसमें एस्टीमेट बनाकर अतिशीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। अभिभावक भी अपने बच्चों को विद्यालय भेजते समय दिल पर पत्थर रख लेते हैं।


ग्राम गढ़िया जगन्नाथ विपिन राठौर का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को भेजने से डर लगता है कहीं झूलते तार में हमारा बच्चा हादसे का शिकार ना हो जाए। जबकि कई बार शिकायत की जा चुकी है कि इस समस्या का समाधान किया जाए लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन मिला है समस्या का समाधान नहीं किया गया है।


प्रधान ग्राम पंचायत गढ़िया जगन्नाथ अखिलेश सिंह राठौड़ का कहना है कि बच्चों की जिंदगी इतनी सस्ती है कि शिक्षा ग्रहण करने जा रहे बच्चों के ऊपर मौत झूलती रहती है। विद्युत विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए वरना किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।


प्राथमिक विद्यालय गढ़िया जगन्नाथ के प्रधानाचार्य राजीव रतन शाक्य ने बताया कि कई बार इस स्थिति से संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक के माध्यम से अवगत कराया गया है वही आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी अधिकारियों के संज्ञान में डाला गया लेकिन इस प्रकरण में अभी तक किसी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 


एसडीओ सोनू निगम का कहना है कि मेरे संज्ञान में अब आया है इससे पूर्व कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...