अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दौरान आज पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार बाजपेयी के नेतृत्व में जनपद में फायर सर्विस यूनिटों द्वारा बागला जिला चिकित्सालय, विभिन्न फिलिंग स्टेशन, ट्रेडंस मॉल आगरा रोड हाथरस, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कस्बा सहपऊ, श्रीराम हॉस्पीटल सहपऊ, गुप्ता हॉस्पीटल सादाबाद, अमोल चन्द पब्लिक स्कूल सिकन्दराराऊ, आरजी हाईकेन प्रा0लि0 सासनी, एस0एल0एन0जी0 वेबरेज प्रा0लि0 रूहेरी सासनी, तहसील परिसर सादाबाद, रामदेव इण्टर कॉलेज एदलपुर सादाबाद, घनश्याम सिंह इण्टर कॉलेज नगला हरनाम सादाबाद, मैसस अखण्ड इण्टरप्राइजेज आगरा रोड सादाबाद आदि में अग्निसुरक्षा के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार किया गया। शीर्षक ’’अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें’’ के तहत अग्नि से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयीं कि बिजली के निर्धारित भार का ही प्रयोंग करें। बिजली वायरिंग में निर्धारित एम0सी0वी0 का प्रयोंग करें।आग लगने पर भवन में लगे अग्निशमन प्रणालियों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास करें । पलायन मार्गों में किसी भी तरह का बाधा न पहुंचाये बल्कि उसे खाली रखें। धुँए में फंस जाने पर जमीन के सहारे चलें। आग लगने पर निकटतम पलायन मार्ग से भवन से निकलना चाहिए।आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग न करें। आग लगने पर सदैव फायर स्केप/सीढी का प्रयोग करें । आग लगने पर आग-आग चिल्लायें, आग बुझाने के लिये भवन में लगे फायर एक्सटिंग्यूशरों का प्रयोग करें। आग लगने पर फायर सर्विस/पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112 पर सूचना दें।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें