एटा।* अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक आरोपी को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है थाना निधौली कला पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहे दो आरोपी राजेश व भगवानदास पुत्रगण कालीचरन निवासी ग्राम जमालपुर गादुरी थाना निधौली को प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल विषान्त कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सुरेशचन्द्र द्वारा गिरफ्तार किया है। वही दूसरी प्रकरण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त पवनेश पुत्र महोरसिंह निवासी सुल्तानपुर थाना जैथरा को एक अवैध तंमचा व एक कारतूस सहित उपनिरीक्षक कपिल कुमार नैन, आरक्षी सतीशचंद द्वारा गिरफ्तार किया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें