एटा।* मलावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक युवती की स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के बाथरूम में मौत हो गई। वह नहाने के लिए गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी निकलकर बाहर नहीं आई। सहेली को शक हुआ तो वो बाथरूम में पहुंची। यहां का कृय देख उसके पसीने छूट गए। वह चीखती हुई वहां से दौड़ पड़ी और घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताया गया है कि मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बडौली निवासी कु. देवती (22) पुत्री चरन सिंह 3-4 महीने पहले केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र हरचंदपुर पर सिलाई का प्रशिक्षण देने गई थी। शुक्रवार की देर रात थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कलां स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के बाथरूम में दुपट्टा के सहारे शव लटकता हुआ मिला। उसके साथ रहने वाली अन्य छात्रा लक्ष्मी ने बताया कि उसने बाथरूम में सहेली के शव को बाथरूम की चैखट पर दुपट्टे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके साथ क्या हुआ इस बारे में कुछ भी पुलिस स्पष्ट नहीं बता पा रही है। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें