नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी महिला के घर में घुसकर नामजदों ने पीड़िता व परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी समा पत्नी कलुआ ने रिपोर्ट लिखवाई है कि वह गुरुवार की रात्रि साढ़े दस बजे अपने घर में सो रही थी । तभी मोहल्ले के ही हसन मियां पुत्र बहादुर , चांद मियां, प्यारे मियां , अरमान , बहार मियां , चाहत, चउआ पुत्रगण हसन मियां लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे । पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व पति कलुआ , देवर मुदसिर, बबलू के ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया । जिससे पीड़िता समेत सभी लोग लहूलुहान हो गए । आरोपी जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें