पुत्री की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर तमंचा कारतूस किये बरामद
एटा।* थाना नयागाँव पुलिस नें पुत्री की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की घटना में फरार चल रहे आरोपी को उसकी निशाँदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा व खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है।थाना नयागांव पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर पुत्री की गोली मारकर हत्या कर शव जलाने की घटना में फरार चल रहे आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र असर्फीलाल निवासी गाही थाना नयागंव को बिथरा भट्टे से गिरफ्तार किया साथ ही आरोपी की निशाँदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी तंमचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक ललित कुमार निमि, कांस्टेबल मनोज कुमार,कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल आकाश बंसल, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें