सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराये जाने तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत बल्नरेबल मतदान केन्द्र का निरीक्षण

सिकंदराराऊ। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 को सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के बल्नरेबल मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय डण्डेसरी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डॉ आनन्द कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ  आशीष कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपस्थित आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने तथा सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा चुनावों में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा उपस्थित बल्नरेवल लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावों में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा ट्रबल मेकर्स को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया  तथा निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित व्यक्तियों से वार्ता कर गांव के पुराने विवादो व चुनाव के दौरान उत्पन्न हो सकने वाले विवादों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी की गई तथा अवगत कराया गया कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तैयार से तैयार है तथा चुनावों में गड़बड़ करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है तथा ऐसे लोगो पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालो लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी । 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी सघन निगरानी की जा रही है । ड्रोन कैमरों की सहायता से मतदान केंद्र की मैपिंग की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों की भी निगरानी की जा रही है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगो को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक  द्वारा चुनाव के दौरान सभी को शस्त्र लाइसेंस समय से जमा कराने हेतु अवगत कराया गया तथा जिन व्यक्तियों द्वारा शस्त्र लाइसेंस जमा करने में लापरवाही या असहयोग किया जायेगा उनको चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार  कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों, किसी भी प्रकार के मुकदमें के अभियुक्तों के शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही करने, गंभीर अपराधों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करने, अवैध शराब के निष्कर्षण, ब्रिकी व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगाकर संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनायें संग्रहित करने व नियमित रुप से पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करने व संभ्रान्त लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित करने जिससे भयमुक्त वातावरण में मतदान हो सके, हेतु निर्देशित किया गया ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...