एटा।* सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है।
हादसा मलावन थाना क्षेत्र के थरौली गांव के पास हुआ। मूल रूप से हाथरस जिले के हसायन निवासी गुलशेर के बेटे गुल मोहम्मद (50) की कन्नौज में ससुराल है। सुबह वह अपने भाई निजाम (35) और निजाम की पत्नी नगमा (33) के साथ शादी में शामिल होने ससुराल जा रहा था। थरौली गांव में एक युवक बीच रास्ते में टहल रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही आॅटो से टकराकर गिर गई। पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार तीनों को कुचल दिया। मौके पर ही गुलशेर, निजाम और नगमा की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सुमित कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी हिन्दूनगर कोतवाली नगर घायल हो गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें