सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती, शहर में हुए भंडारे हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव


एटा।* हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम जगह-जगह बड़ी ही धूमधाम से किए गए। भक्तों में सुबह से उत्साह देखा गया। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कई स्थानों पर सुंदरकांड के कार्यक्रम भी रखे गए। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।


रेलवे रोड स्थित हनुमान गढ़ी पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। हनुमान गढ़ी को आकर्षक झालरों से सजाया गया। वहीं सुबह के वक्त भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं शाम के समय भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। दोपहर बाद मालगोदाम रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। इस दौरान महेश चंद्र, साजन देव, नीरज गुप्ता, सुजीत देव आदि लोग शामिल रहे। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती का आयोजन सुनहरी पार्क स्थित शिव मंदिर में किया गया। इस दौरान विहिप के सह मंत्री शिवांग गुप्ता, जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ, सुभाष पाल, सौरभ सोलंकी, पवन कुमार, प्रतीक गुप्ता, आशुतोष तोमर, कुलदीप गौतम आदि मौजूद रहे। अवागढ़ में बाईपास मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी पर सुबह हनुमान जी पर चोला चढ़ाया गया। कार्यक्रम आयोजित कर प्रसाद वितरण कराया। लोहामंडी, मेन बाजार, रोडवेज तिराहा पर भी भंडारा हुआ। वहीं हनुमान जयंती के मौके पर शीतलपुर ब्लॉक के कस्बा करतला में शाम बैंडबाजों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियां लोगों का मनमोह रही थीं। वहीं, कस्बा सकीट और पिलुआ में भी हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन हुआ। प्रभु श्रीराम के सच्चे सेवक कहे जाने वाले पवन सुत हनुमान की जयंती श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। जयंती के चलते शाम को कसबा करतला में लोगों द्वारा बैंडबाजों के साथ हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान एटा शहर से पहुंचे मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। वहीं, बैंडबाजों की धुन पर चल रहे भक्ति गीतों पर लोग जमकर ठुमक रहे थे। साथ ही एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। शोभायात्रा पूरे कस्बा में घूमी। सकीट में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने झकरेश्वर मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया, वहीं निकटवर्ती गांव भगवंतपुर स्थित हनुमान गढ़ी पर मेला का आयोजन हुआ, इसका बच्चों एवं बड़ों ने आनंद उठाया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...