एटा।* थाना नयागांव पुलिस द्वारा करीब 20 दिन पूर्व हार्डवेयर व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को लूट के 2800 रुपये सहित गिरफ्तार किया है।थाना नयागांव के ग्राम उभई निवासी आदित्य दीक्षित पुत्र देवेंद्र प्रसाद नें सूचना दी कि 29 मार्च को अपनी छिबरामऊ जनपद कन्नौज स्थित रॉ मैटेरियल/हार्डवेयर की दुकान से लौटकर आते समय थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत नौली चैराहे के पास 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा वादी की मोटर साइकिल में टक्कर मारकर वादी को गिरा दिया तथा उसका मोबाइल एवं बैग जिसमें 76 हजार रुपए, स्वैप मशीन कुछ प्रपत्र आदि थे उसको छीनकर भाग गए हैं। थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त अंशु यादव पुत्र दिनेश सिंह यादव निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगंज को लूट के 2800 रुपये सहित बिथरा भट्टा के पास से थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक कैलाशनाथ, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल आकाश बंसल, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार द्वारा गिरफ्तार किया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें