तहसील क्षेत्र के गांव आलमपुर में तीन किसानों की बुर्जी और विटौरा में आग लग जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने आग पर मुश्किल काबू पाया ।
मंगलवार को गांव आलमपुर में मोहर सिंह पुत्र बाबूजी, बेनामी पुत्र ऐदल सिंह एवं श्यामवीर पुत्र ऐदल सिंह के बुर्जी तथा विटौरा में अज्ञात कारण से आग लग गई । आग की लपटें और धुआं उड़ता देख गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कई समर चलाकर 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करके ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन अग्निकांड में पीड़ित किसानों का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें