एटा।* लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जनपद में अवैध शराब बरामदगी तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा 4 अभियुक्तों को 118 पौआ अवैध देशी शराब एवं 24 बीयर की कैन सहित गिरफ्तार किया है।थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त खड़क सिंह पुत्र रामदयाल निवासी विनायक थाना अवागढ़ को 30 पौआ अवैध देशी शराब व 24 बियर की केन सहित गिरफ्तार किया है। थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त देवेंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी दादूपुर थाना नयागांव को 32 पौआ अवैध देशी शराब सहित और थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त दिलेर सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर को 18 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त भूरे पुत्र रामनाथ निवासी पुरसारी थाना जैथरा एटा को 38 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें