एटा।* जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों में पूर्व प्रधान और चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां समेत 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नयाबांस निवासी नेत्रपाल सिंह (70) पुत्र भूदेव सिंह भतीजे सोवेन्द्र सिंह (45) पुत्र चरन सिंह के साथ क्षेत्र गांव सिरसा टिप्पू निवासी उपेन्द्र की बेटी की शादी से सोमवार की रात को बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। सिरसा टिप्पू गांव के समीप ही स्कारपियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे नेत्रपाल और सोमेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एटा के मैट्रो हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को दोपहर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की दूसरी घटना सकीट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव जहांगीराबाद के समीप सोमवार की रात 8 बजे घटित हुई। बताया गया है कि सकीट के गांव करीमपुर निवासी पूर्व प्रधान भूपेन्द्र उर्फ भूरे (50) पुत्र गोपी सिंह अपने दो पुत्रियों के साथ बाइक पर सवार होकर सकीट एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहो थे। जैसे ही बाइक जहांगीराबाद गांव के समीप पहंुची कि तभी समाने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में घायलों को एसआई सुरेश बालियान ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां भूपेन्द्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। घायल दोनों बहनों को उपचार देकर डाक्टर ने घर भेज दिया। इसके अलावा हुए सड़क हादसों में रिजोर क्षेत्र के कपिल देव (25), सकरौली क्षेत्र के शकुंतलादेवी (30), कोतवाली नगर के श्रंगार नगर निवासी वेदप्रकाश (45) पुत्र देवीराम, जैथरा के गांव सर्रा निवासी शिवकली देवी (40) जैथरा क्षेत्र के जयंत (24), नितिन (12), रिचा (12), रीया (8), कांती (16) हृदेश (4), ऊषादेवी (35), मोहनलाल (65) घायल हो गया। सभी का उपचार चल रहा है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें