थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त शनी जाटव पुत्र पूरन सिंह निवासी मौहल्ला गढी बुंदू खाँ कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को नगला जलाल को जाने वाले रास्ते हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें