सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के चार छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की मेरिट में स्थान बनाकर विद्यालय एवं गांव का नाम किया रोशन


सिकंदराराऊ।

ब्लॉक के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुबारिकपुर के चार छात्र- छात्राओं ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम में इस वर्ष मेरिट में स्थान बनाकर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।

परीक्षा में विजेता छात्र- छात्राओं के चयनित होने पर अभिभावकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

ज्ञातव्य रहे कि विगत वर्ष नवंबर माह में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की गई थी उक्त परीक्षा की तैयारी विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में कराई गई थी अब इन  सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक शिक्षा हेतु प्रति वर्ष 12 हजार रुपये कुल 48 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। 

सफलता प्राप्त करने वालों में कन्हैया पुंढीर पुत्र किशनवीर पुंढीर  रैंक- 19, अंक- 102, कुमारी रश्मि चौहान पुत्री महीपाल सिंह रैंक-24, अंक 97,अंश शर्मा पुत्र श्री सतेन्द्र शर्मा, रैंक- 30,अंक- 91, कुमारी नीलम पुत्री मनोज कुमार रैंक- 37, अंक- 84 हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी विद्यालय के बच्चों द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत 2 बच्चों ने टॉप 10 में विजेता रहे जिसके फलस्वरूप उन बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया था। 

इस विषय में ग्राम प्रधान रूमसिंह एवं ग्रामीणों का कहना है कि यह एकल अध्यापक की मेहनत का नतीजा है कि विद्यालय के बच्चे नित नई सफलता के आयाम गढ़ रहे हैं इससे प्रेरणा लेकर विद्यालय के अन्य बच्चे भी प्रेरित हो रहे हैं

शिक्षक की मेहनत और बच्चों की सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विजयवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री कृष्ण कान्त कौशिक, अमित द्विवेदी, शैलेश पुंढीर, अनुज कुमार, ललिता कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष पवन कुमार, गिरन्द सिंह पुंढीर, रिंकू शर्मा, धनपाल सिंह, प्रदीप पुंढीर,  किशनवीर, गौरव, मुकेश पुंढीर आदि ने बधाई दी।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...