सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोतवाली में 92 वाहनों की 15,13,600 की हुई नीलामी

सिकंदराराऊ : ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कोतवाली में  उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान व क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में 92 वाहनों की 15,13,600 रूपए की नीलामी की गई ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा कोतवाली परिसर में खड़े लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिल/सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली में एमबी एक्ट में दाखिल हुए 92 वाहनों का मूल्यांकन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कराया गया था। इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान , क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम के द्वारा 92 वाहनों की नीलामी कराई गई । नीलामी में जनपद व गैरजनपदों के 83 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार द्वारा अधिकतम बोली 15,13,600 रूपये लगाये जाने पर नीलामी प्रक्रिया उनके हक में पूर्ण की गई। नीलामी प्रक्रिया से प्राप्त 15,13,600 रूपए राजस्व की धनराशि को कोषागार में जमा कराया जायेगा । @samachar24news

खेत की मेड़ के विवाद को लेकर जमकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे

सिकंदराराऊ :       कोतवाली क्षेत्र के गांव महामई सलावत नगर में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर नामजदों ने पीड़ित व उसकी पत्नी व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  गांव महामई सलावत नगर निवासी दलवीर सिंह पुत्र डालचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि खेत की मेड़ के विवाद को लेकर गांव के ही रामदास पुत्र गेंदा लाल, श्योराज , कन्हैया लाल पुत्रगण रामदास , अजय पुत्र निहाल सिंह गाली गलौज करते हुए आए । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर आई पत्नी व पुत्र के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी । जिससे मां बेटा भी घायल हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है । @samachar24news

उपजिलाधिकारी, तहसीलदार , नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ व हसायन न्यायालयो के कार्यालयो में व्याप्त अनियमितताएं तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी थी । हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

सिकंदराराऊ  बतादें कि दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एवं जनता उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात पेशकार द्वारा वाद पत्रावलियो में हेर फेर करने व अवैध धन वसूलने तथा वादकारियो से अभ्रद्र व्यवहार से बेहद परेशान है । पेशकार की बार बार शिकायत किए जाने के बाबजूद कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ता काफी परेशानियों का समाना कर रहे है । इसके साथ ही नायब तहसीलदार कार्यालय में अविवादित पत्रावलियों को जानबूझकर खारिज करना व पत्रावलियों का गायब होने से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन वादों का निस्तारण हो जाता है उन आदेशों को खतौनी में दर्ज नहीं किया जाता है और जानबूझकर खतौनियों पर गलत आदेश व हिस्सा दर्जकर पीड़ितो से धन ऐठा जा रहा है। तहसील के समस्त कार्यालयो में दलाल सक्रिय हैं। अधिवक्ताओं द्वारा उक्त मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई । किंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई । उक्त मामला दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र अंजना द्वारा अब गठित संघर्ष समिति को सौपा गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता द्वारा मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने हेतु दो दिन ...

बाईक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल

सिकंदराराऊ :        एटा हाईवे पर स्थित मुग़लगढी मटर प्लांट के सामने ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी, दोनों बाईक सवार नीचे गिर गए | इलाका पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया |  थाना सिकंदराराऊ के गांव तालिमपुर निवासी हरिशंकर और राजेश एटा रोड स्थित मुगलगढी मटर प्लांट से मजदूरी का कार्य करके घर वापस लौट रहे थे | प्लांट के बाहर रोड़ पर सामने से रॉंग साइड आ रहे लापरवाही से ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी | दोनों बाइक सवार युवक नीचे गिर गए, इलाका पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया | @samachar24news

बाइक सवार दो छात्रों को कार ने मारी टक्कर, रेफर

सिकंदराराऊ :       एटा रोड स्थित गांव फुलरई के पास बाइक सवार दो छात्रों को अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए, इलाका पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |  थाना सिकंद्राराऊ के गांव टोली निवासी ऋतिक पुत्र विवेक,नगला शंकर निवासी अभिनव पुत्र दिनेश परीक्षा देकर सिकंद्राराऊ से अपने गांव की ओर जा रहे थे | गांव फुलरई के पास अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने बाईक को टक्कर मार दी | दोनों छात्र नीचे गिर गए इलाका पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया | @samachar24news

बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, चार आरोपियों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ :        कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर में खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है । गांव इकबालपुर निवासी विनोद पुत्र शिशुपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव के ही दूरबीन पुत्र मुंशी लाल, नीरज, विकास पुत्र दूरबीन , अखिलेश पुत्र सिंहपाल सिंह खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए आए । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है। @samachar24news

अहिल्या हुंकार रैली का किया गया आयोजन

सिकंदराराऊ :        सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव बसतोई पर अहिल्या हुंकार रैली का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा राकेश बघेल के नेतृत्व में किया गया | रैली की अध्यक्षता लाखन सिंह बघेल द्वारा की गई | रैली की शुरुआत से पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने झंडा फहराया  और मां अहिल्याबाई होलकर, मां सरस्वती और डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर रैली की शुरुआत की |  रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, पंडाल चारों तरफ से खचाखच भरा हुआ था |   मंच से संबोधित करते हुए आगरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि हमारे देश में जो वीर सपूत शहीदों ने कुर्बानी दी है तब जाकर हम सभी को आजादी मिली है, यह गणतंत्र दिवस हम तब जाकर मानते हैं जब बाबा साहब अंबेडकर ने 2 साल 11 महीना 18 दिन में संविधान लिखकर देश को संविधान देकर न्योछावर किया था | बाबा साहब अंबेडकर ने हमें समानता का अधिकार दिया है |  अंत में राकेश बघेल ने दूर दराज से आए हजारों की संख्या में लोगों का अभिनंदन किया | इस अवसर पर गौरव बघेल जिला अध्यक्ष समा...

मरीजों के लिए पोषण पोटली वितरण समारोह का किया आयोजन

सिकंदराराऊ :        सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 दिवसीय सधन टीवी अभियान के तहत टीवी के मरीजों को पोषण पोटली वितरण समारोह का आयोजन चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके वर्मा के द्वारा किया गया | समारोह में मुकुल कुमार ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक,सौरभ कुमार सैनी, वी सी पी एस सतीश सहगल,एस टी एल एस धर्मवीर सिंह,यूनिसेफ प्रतिनिधि राजकुमार आई ओ सभी ए एन एम तथा अन्य सभी स्टाफ मौजूद रहा | जिसमें टीवी 30 मरीजों को सभी ए एन एम तथा स्टाफ द्वारा गोद लिया गया और गोद दिए गए मरीजों को पोषण पूर्ति प्रदान की गई | आरके वर्मा द्वारा एवं उपस्थित जन समूह के समक्ष जन भागीदारी अपील एवं शपथ कराई गई जिसे सभी ने शपथ लेकर यह दृढ़ संकल्प लिया कि वह अपने क्षेत्र के समस्त जनमानस को जागरूक करेंगे एवं एक्स रे बलगम जांच के लिए प्रेरित करेंगे यदि टीवी होगी तो दवा निशुल्क मिलती है का सेवन कराएंगे भारत सरकार से मिलने वाली निक्षय पोषण योजना का लाभ को प्रेरित करेंगे एवं निक्षय मित्र दानदाता बनकर टीवी रोगियों का मनोबल बढ़ाएंगे | @samachar24news

विभिन्न झांकियों के साथ विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओ ने निकाला पद संचलन, लोगों का मन मोहा

पुरदिलनगर।  सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिल नगर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न झांकियों के साथ पद संचलन निकाला गया।  कार्यकम  का शुभारम्भ राजेश चैचाणी प्रबन्धक, सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष भाजपा व राजेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने  माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया व हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। ध्वजारोहन प्रबंध समिति के सभी बन्धुओं ने मिलकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा एवं आचार्य बन्धुओं ने प्रबन्ध समिति एवं उपस्थित सभी सम्मानित बन्धुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया।  कार्यक्रम में भारत माता सुभाष चंद्र बोस, भगतसिंह, रानी लक्ष्मी बाई, लवकुश, एकलव्य, डॉ. हेडगेवार, डॉ. अम्बेडकर, हनुमान वाहिनी, विवेकानन्द वाहिनी तथा घोष वाहिनी आकर्षण का केन्द्र रही। घोष वादन के साथ निकली वाहिनी ने लोगों का मन मोह लिया।   रैली मुहल्ला गढ़, जलेसरी गेट,सराफान,सुनारान, पथवारी गेट,ललिता गेट होती हुई मुख्य बाजार होती हुई बापस विद्यालय पहुंची.। कार्यक्रम के उपरान्त सभी की मिष्ठान वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुरेशचन्द्र आर्य , आनन्द गोला, शैलेश कुमार माह...

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तिरंगा मार्च का किया आयोजन

सिकंदराराऊ :      गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियो और अन्य वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए गावों से कस्बा की ओर निकले । तिरंगा मार्च कस्बा में जी टी रोड होते हुए गुजरा ।  तहसील अध्यक्ष कमलेश बाबू के नेतृत्व में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली के दौरान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। रैली में किसानों ने पर चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियो एवं अन्य वाहनों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।  रैली कस्बा के जीटी रोड होते हुए गुजरी जिसका समापन नेहरू पार्क में सभा के साथ हुआ। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा । कार्यक्रम के दौरान देश के अमर शहीदों को याद किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई  । इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला महासचिव साजिद अली, नगर अध्यक्ष जाहिद अली, प्रवक्ता उदयवीर सिंह, उम्मेद अली आदि मौ...

सीपीएस गर्ल्स कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सिकंदराराऊ। नगर के सीपीएस गर्ल्स कॉलेज में गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्राओं को गणतंत्र दिवस एवं देशभक्ति के बारे में बताया।छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाये तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर कॉलेज प्रबन्धक कृष्ण कुमार राघव,प्रधानाचार्या शालिनी गर्ग, कोऑर्डिनेटर श्रेया गोस्वामी, कमल सिंह, सीमा,गुंजन चौहान, रहमत, तनिष्का, लवली उपाध्याय, ज़ेबा नाज, सदफ़, शैलू यादव, अभय, अंशुल माहेश्वरी, आलोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। @samachar24news

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

सिकंदराराऊ।  गणतंत्र दिवस पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कुमार ने कार्यक्रम का आरंभ किया एवं सेल्यूट नारे, राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत के सामवेत स्वरों से विद्यालय गूंज उठा l छात्र  छात्राओं ने देश के शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए भाषण दिए एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रदर्शन किया l नाटकों  के माध्यम से छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम आदि के प्रति सचेत किया गया l मानवी, गौरी शर्मा,आराध्या वार्ष्णेय के देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया l वहीं शहीदों के बलिदान का स्मरण कराने वाले नाटक पुलवामा अटैक को देखकर छात्र छात्राओं एवं सभी उपस्थित दर्शकों के नेत्र नम हो गए l  कार्यक्रम समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक  शिक्षिकाओं की इतने भव्य कार्यक्रम हेतु प्रशंसा की  व गणतंत्र दिवस के बारे में बताया l  प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।  कार्यक्रम संचालन में श्रीमती संध्या जादौन,श्रीमती ममता ...

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में हुआ सरस कवि सम्मेलन व मुशायरा

सिकंदराराऊ। कई बरसों के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के तत्वावधान में एक सरस कवि सम्मेलन व मुशायरा  भद्रापाल सिंह चौहान एवं शायर मुनीम जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने शमां रोशन कर किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष व प्रसिद्ध कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया। इस अवसर पर नगर के तमाम गणमान्य श्रोताओं ने काव्य रसपान का आनंद प्राप्त किया।  डॉ दत्तात्रेय द्विवेदी पुरदिलनगर,  प्रमोद विषधर, शिवम कुमार आजाद, धीरू वर्मा, पंकज पांडा, कुमार शिव संभव और विवेकशील राघव ने काव्य पाठ किया वहीं  अब्दुल बसीर कुरैशी, साबिर अली, साबिर काशिफ जमाल, डॉक्टर दानिश कैफी, जमीरउद्दीन, मुनीम जी, हम्ज़ा अली ,अरबाज सिद्दीकी ,वसीम बरकाती आदि ने शायरी पढ़ी। कवियों और शायरों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी, विशाल कुरेशी, रिंकू ,वारिस शाह, शीलेंद्र पुंडीर, विनय पचौरी, इकबाल कुरैशी, हसनैन कुरैशी, परवेज चूड़ी वाले, सलीम वारसी,  प्रिंस व सोहेब ठेकेदार और सभासदों...

गाँव मेदामई में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  गाँव मेदामई में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आकाश दीक्षित ने फीता काटकर  किया। प्रतियोगियों को आकाश दीक्षित के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।   कार्यक्रम के आयोजक आदित्य उपाध्याय,अरविंद उपाध्याय,कन्हैया पचौरी युवा समाजसेवी,कान्हा उपाध्याय,नीशू पंडित आदि ने मुख्य अतिथि आकाश दीक्षित तथा निखिलवर्ती पाठक को पटका एवं तस्वीर दे कर सम्मानित किया।  इस मौके पर मोहन भारद्वाज, पवन शर्मा, सुनील उपाध्याय, दुर्गेश पचौरी, देवराज काश्यप, रजत यादव, अंशु, अरविन्द उपाध्याय, प्रमोद प्रेमपाल सिंह, कल्याण सिंह, बालकिशन शर्मा, समरवीर सिंह , कुंजबिहारी शर्मा, उमेशपाल, मुरारीलाल शर्मा राजू शर्मा, आदि मौजूद रहे। @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 76वाँ गणतंत्र दिवस

  सिकंदराराऊ।                                                           महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 76वाँ गणतंत्र दिवस महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में 10.00 बजे ध्वजारोहण कर की।  इस सुअवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी  विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा निदेशक अमित भारद्वाज , उत्तर प्रदेश, के संदेश का वाचन प्राध्यापकों, अन्य कर्मियों एवं छात्र- छात्राओं के समझ किया। इसके उपरांत महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन की अध्यक्षता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत,  कविता पाठ, नृत्य का प्रस्तुतिकरण छात्र- छात्राओं ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में गगन, मधु, प्रवेश ने देशभक्ति गीतों का गायन किया। अभिषेक एवं विप...

सिविल बार एसोसिएशन कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

सिकंदराराऊ।  सिविल बार एसोसिएशन कार्यालय पर ध्वजारोहण प्रेसिडेंट सिविल बार अजय पुंढीर व सिविल जज अभिषेक चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।  इस अवसर पर आनंद पालीवाल, सचिव संजय यादव, देवब्रत यादव, धर्मवीर, नवीन उपाध्याय, प्रवेंद्र यादव, सीमा, दिलीप, जयप्रकाश गुप्ता, दीपेश पाठक, नीरज यादव, सुरेंद्र , अंकित, मोहित जादौन, रंजीत श्रोती, सत्यपाल राघव, हुकमसिंह बघेल, सोनू, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे। @samachar24news

राहुल एकेडमी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

सिकंदराराऊ।   राहुल एकेडमी पब्लिक स्कूल नई कॉलोनी में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रबंधक रमेश चंद्र द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  इस मौके पर प्रधानाचार्य भू प्रकाश, अखिलेश कुमार ,श्यामवीर सिंह, नीलम देवी ,कुमारी प्रिया, कामिनी, रजनी, अर्पिता आदि मौजूद रहे। @samachar24news

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

सिकंदराराऊ।  नगर की मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सुभाष चंद्र शर्मा, भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, पूर्व सैनिक श्रीकृष्ण दीक्षित ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन नवीन दीक्षित ने किया ।इस अवसर पर बच्चों को देश की आजादी की खातिर अपने प्राण गंवाने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया गया तथा संविधान की जानकारी दी गई। बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी द्वारा अतिथियों का फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में सुभाष चंद्र शर्मा, हरपाल सिंह यादव, श्रीकृष्ण दीक्षित, नवीन ददीक्षित, विशाल पचौरी, उत्कर्ष पाठक, विवेक कुमार आदि मौजूद थे। @samachar24news

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में किया गया भव्य परेड का आयोजन

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने परेड की ली सलामी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों को किया  सम्मानित हाथरस।   76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य परेड का आयोजन किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि  राज्य मंत्री (स्व0प्र0) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन धर्मवीर प्रजापति द्वारा ग्रहण किया गया । इस भव्य परेड के समय  विधायक सदर ,  विधायक सिकन्द्राराऊ,  विधायक सादाबाद, जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी हाथरस व जनपद के पुलिस/प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथि गण, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु तथा विद्यालयो के शिक्षक व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे ।  हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया व राजकुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक (द्वितीय कमाण्डर),  सुशील कुमार, उ0नि0सशस्त्र पुलिस (तृतीय कमाण्डर) द्वारा सहयोग किया ...

प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस

सिकंदराराऊ।   प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय के प्रांगण में 76 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम  हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रबुद्ध शैलानी , शिव कुमार जैन द्वारा धवजारोहण किया गया । श्री शैलानी ने छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और सभी छात्र छात्राओं को डॉ भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का उपदेश दिया।   समाज प्रिय रत्न ने स्वर्गीय चंद्रपाल शैलानी को स्मरण करते हुए छात्र छात्राओं को उन के सिकंदराराऊ में शिक्षा को बढ़ाने और जन जन तक शिक्षा पहुंचने के यथार्थ प्रयासों के बारे में सभी उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया।   देवेन्द्र दीक्षित शूल ने सभी छात्र छात्राओं को कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी व हास्य कविताओं से सभी को मनोरंजित किया।  तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  कार्यक्रम का संचालन नदीम ने किया।  कार्यक्रम में आयुष शैलानी, सिद्धार्थ शैलानी, प्रमोद , वीरेन्द्र पाल शैलानी, पदम सिंह, अवनीश गौतम, पूर्व चेयरमैन विमलेश शैलान...

नाले के पानी को लेकर हुआ विवाद, लाठी डंडो के साथ की मारपीट

सिकंदराराऊ :         सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय महामई में नाले के पानी को लेकर विवाद हो गया |  देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गांव सराय निवासी पंकज पुत्र तोताराम के साथ राजा पुत्र मोहन और उसकी पत्नी रेखा ने लाठी डंडो के साथ मारपीट कर दी |  जिसमें राजा पुत्र मोहन और उसकी पत्नी रेखा के खिलाफ पंकज पुत्र तोताराम ने  कोतवाली में तहरीर दी है | @samachar24news

पुलिस अधीक्षक ने थाना चन्दपा पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना

हाथरस।  थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना चन्दपा पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक चन्दपा श्रीमती विपिन चौधरी, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक चन्दपा को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के द...

पुलिस अधीक्षक ने "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" के अवसर पर थाना चन्दपा पर पुलिस, राजस्व कर्मचारियों एवं आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की दिलाई शपथ

हाथरस।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर थाना चन्दपा पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगणों एवं आमजन को शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलायी गयी । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्दपा श्रीमती विपिन चौधरी व थाना चन्दपा के पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसामान्य के लोग भी मौजूद रहे ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं जन सामान्य को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भय होकर धर्म, जाति, वर्ग , समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि भारत में “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है । भारतीय निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2011 से ”राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का शुभारंभ किया था । सम्पूर्ण भारत में इस वर्ष 1...

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका में होगा कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन

सिकंदराराऊ।  हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल के प्रयासों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के हाल में नगर पालिका परिषद के सौजन्य से 26 जनवरी रविवार की शाम 8:30 बजे कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया है।अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर  ने कर्मचारियों को व्यवस्था के निर्देश प्रदान कर दिए हैं।  नगर के सभी कवि व शायर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। ज्ञातव्य हो की पूर्व में राष्ट्रीय उत्सवों गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते थे । यह परंपरा बीच में बंद हो गई। अब पुनः प्रारंभ की जा रही है। सभी शायर व कवि राष्ट्र प्रेम की कविताएं अवश्य लेकर आएं। @samachar24news

राष्ट्रीय मतदाता दिवस - 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

सिकंदराराऊ।  राष्ट्रीय मतदाता दिवस - 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। रैली में परिषदीय एवं प्राइवेट स्कूल के 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह एवं खण्ड शिक्षाअधिकारी विजय चौहान ने हरी झंडी दिखाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी तहसील से किया। रैली में परिषदीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राएं मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी हुई पट्टिकायें हाथों में लेकर एवं नारे लगाकर मतदाताओं को जागरुक कर रहे थे। रैली नगर के पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, जीटी रोड होते हुए क्रीडा स्थल पर छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मुशीर कुरैशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ खंड विकास अधिकारी शुभेन्दु गोपाल द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विजयवीर सिंह अध्यक्ष, कृष्णकांत कौशिक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रवीन सोमानी, नरेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह चौहान, मु...

नेहरू युवा केंद्र एवं माय भारत ने मनाया मतदाता जागरूकता दिवस

वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि हमारी एक जिम्मेदारी है: प्रज्ञा यादव हाथरस।  नेहरू युवा केंद्र हाथरस एवं माय भारत हाथरस के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के निर्देशन में कन्या इंटर कॉलेज सासनी में मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता एवं नाटक के माध्यम से आम जनमानस को मतदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रज्ञा यादव  द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत सभी को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।   उप जिलाधिकारी प्रज्ञा यादव ने कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को याद दिलाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का यह नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का सही और निष्पक्ष उपयोग करे। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं ब...

भारतीय संविधान में पूरी निष्ठा व आस्था रखने, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों का निर्वहन विधि के अनुसार करने तथा शहर को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्ति के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ ली

हाथरस।    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संविधान व स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हर वर्ष 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। यह दिन देश के लिए बेहद गोरवान्वित करता है क्योंकि इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अंगीकार किया था और एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। यह दिन हमें 26 जनवरी, 1950 को हुए उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान सभा द्वारा अथक प्रयासों के बाद बनाया गया यह संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और देश के प्रति हमारे प्रेम को मजबूत करता है। उन्होंने शपथ दिलाई कि संविधान में वर्णित अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहूंगा ,संविधान के आदर्शों संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करूंगा ,स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले महापुरुषों व शहीदों के उच्च आदर्श...

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

सिकंदराराऊ     सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को शुक्रवार शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का आयोजन सिविल बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई । जिसमे अध्यक्ष अजय कुमार पुंढीर, सचिव संजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल राघव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम देवेंद्र राघव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय धर्मेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष गिर्राज  किशोर, सह सचिव प्रथम हिमांशु दीक्षित,सह सचिव द्वितीय अमित कुमार, सह सचिव तृतीय प्रवेंद्र कुमार, रंजीत रंजन होत्री ने शपथ ली । .@samachar24news

मां को दवा दिलवा कर लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

सिकंदराराऊ      हाथरस से मां को दवा दिलवा कर लौट रहे बाइक सवार युवक को कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईशेपुर के निकट गुरुवार की रात्रि को एक रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया । हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  गांव नौरथा ईशेपुर निवासी भैरव सिंह उर्फ भोले पुत्र चंद्रसेन उम्र 26 वर्ष विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था और उसकी तैनाती मध्य प्रदेश में थी। मां की बीमारी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अपने गांव आ गया था। गुरुवार को वह अपनी बीमार मां को दवा दिलवाने बाइक पर सवार होकर हाथरस गया था। रात्रि को दवा दिलवा कर जब वह अपनी मां के साथ गांव लौट रहा था । जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरुप मौके पर भैरव सिंह की मौत हो गई। युवक की मौत परिजनों में हाहाकर मच गया। सूचना पर परिजन एवं पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है । युवक की मौत से परि...

राजनीति में ईमानदारी की मिसाल थे कर्पूरी ठाकुर: डॉ राकेश सिंह राना

सिकंदराराऊ।  सामाजिक न्याय की परिकल्पना को मूर्तरूप देने वाले, पूर्व मुख्यमंत्री,भारत रत्न, जननायक कपूरी ठाकुर की जयंती पूर्व विधान परिषद सदस्य डा राकेश सिंह राना के कार्यालय पर मनाई गई।  डॉ राकेश सिह राना ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अभाव में रहते हुए भी अपने स्वभाव को नियंत्रित रखा, समाजवादी पथ के अविचलित राही, सादगीपूर्ण जीवन यापन कर समाजवादी विचारधारा को आजीवन मूर्त रूप दिया। उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। महामानव भारत रत्न से सम्मानित, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मजयंती पर उनके स्मृतियों को श्रद्धा पूर्वक सादर नमन करता हूं।कर्पूरी ठाकुर ईमानदार नेता थे। वास्तव में वह जननायक थे। वह बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता केपी सिंह सविता ने की।  इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह सविता, धर्मेंद्र सभासद ,अशोक ...

प्लॉट के विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ लाठी डंडों से की मारपीट

सिकंदराराऊ :        कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला गढ़ी बूद्धू खां में प्लॉट के विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई | पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है | 1 जनवरी सुबह 11 बजे मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां में प्लॉट के विवाद को लेकर सोनम देवी पत्नी हरी बाबू के साथ विजय पुत्र नामालूम, बंटी पुत्र विजय, गौरव पुत्र विजय,  बंटी की पत्नी ने गाली गलौज देते हुए लात घुसों व लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा | बीच बचाव करने आई सोनम की जेठानी नारायण देवी पत्नी देवेंद्र को भी आरोपितों ने बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा जिससे सोनम और उसकी जेठानी नारायण देवी गंभीर रूप से घायल हो गए | पीड़ित सोनम देवी ने विजय, बंटी,गौरव और बंटी की पत्नी के खिलाफ कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया है | @samachar24news

फुटपाथ पर फड़ लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ

सिकंदराराऊ :      कस्बा के जी टी रोड पर स्थित सब्जी मंडी में फुटपाथ पर फड़ लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ।  जिससे जीटी रोड पर अफरा तफरी मच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दो लोगों को हिरासत में लिया है।  बतादे कि जी टी रोड पर बने फुटपाथ पर अतिक्रमण की मार है । अतिक्रमण के चलते राह निकलना भी दूभर हो जाता है। अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद है। बुधवार की शाम को जी टी रोड पर स्थित सब्जी मंडी में फुटपाथ पर फड़ को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। पहले दोनों पक्षों में मुंहबाद होने लगा और मामले ने तूल पकड़ लिया । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे और पत्थर भी होने लगा जिससे जीटी रोड पर अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचे ही झगड़ा कर रहे लोग शांत हो गए पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई । पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की है। @samachar24news

सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस का आयोजन

हाथरस।  नेहरू युवा केंद्र हाथरस एवं माय भारत हाथरस के तत्वाधान में पराक्रम दिवस के उपलक्ष में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा जी के निर्देशन में एसपी इंटर कॉलेज रमनपुर हाथरस में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवनेश शर्मा  द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य जी द्वारा बताया गया कि पराक्रम अर्थात शौर्य विक्रम, बल ,शक्ति सामर्थ्य ,साहस का प्रतीक है। भारत में हर साल साहस और वीरता का जश्न मनाया जाता है और इसी दिन को पराक्रम दिवस के नाम से जाना जाता है। पराक्रम दिवस हर भारतीय के लिए एक प्रेरणादायक दिन है। इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के महान योगदान और उनके द्वारा दिखाए गए साहस के महत्व को समझने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। नेताजी आज भी हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं और पराक्रम दिवस उनके उसे अदम्य  साहस , निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हर साल 23 जनवरी को भारत के हर कोने में पराक्रम दिवस मनाया जाता है। यह दिन नेता...

हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाएं जीवन अनमोल है इसे ऐसे ही ना गंवाएं

हाथरस।  नेहरू युवा केंद्र हाथरस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सड़क यातायात के लिए स्वैच्छिक समर्थन 17 जनवरी 2025 से 23 जनवरी 2025 तक हाथरस में विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मोटर सवार साइकिल राहगीरों को जागरुक करते हुए बताया कि हेलमेट का प्रयोग करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ड्राइविंग लाइसेंस का प्रयोग करें, ज़ेबरा क्रॉसिंग व यातायात ट्रैफिक लाइट को देखकर सड़क पार करें ।ट्रैफिक लाइट का मतलब लाल बत्ती जले तब रुक जाना, पीली बत्ती जले तब तैयार हो जाना और रोड पर अपने बाएं हाथ पर गाड़ी चलाएं ।शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं ,ज्यादा स्पीड में गाड़ी ना भगाए। जीवन अनमोल है तथा सड़क सुरक्षा अभियान में अपना योगदान दे।  युवा मंडल कपूरा के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान जैसी मुहिम लोगों को जागरूक करने, जिम्मेदारी भरा व्यवहार करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाती है। यह मुहिम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी हमें उम्मीद है कि...

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस जनपद में चलाया फ्री सदस्यता अभियान

सिकंदराराऊ।   अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के मण्डल संयोजक अलीगढ महेश यादव संघर्षी व हाथरस जनपद के जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जनपद में सदस्यता अभियान बहुत ही तेजी से चल रहा है, जनपद के सभी ब्लॉकों व नगरों में जिम्मेदारियां सक्रिय लोगों को दे दी है।  मण्डल संयोजक महेश यादव संघर्षी ने बताया कि आज तक लगभग हाथरस जनपद में 351 यादवों को सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता दिलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि  यादव समाज के सभी लोगों के प्रदेश व मण्डल में नाम और नंबर पहुंच जायेंगे ।   इस मौके पर समीर यादव एडवोकेट, संजीव यादव नावली, नगेन्द्र रिंकू यादव, शिक्षक सत्यवीर यादव, श्रीनिवास यादव मुनीम जी, प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट लालगढी, राजपाल यादव गौसगंज, जितेन्द्र यादव हसायन, उजागर यादव, गगन यादव, सुखवीर यादव, राजेश यादव एडवोकेट,  शैलेन्द्र यादव हसायन सहित तमाम सजातीय बन्धुओं को सदस्यता ग्रहण करायी। @samachar24news

मंगलवार की शाम को अपने भतीजे को दवा दिलवाने के लिए घर से निकली युवती देर शाम तक नही पहुंची घर

बुधवार की सुबह युवती  अपनी महिला मित्र के साथ कस्बा के रोडवेज बस स्टेंड पर मिली सिकंदराराऊ :        कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम को अपने भतीजे को दवा दिलवाने के लिए घर से निकली । देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं पहुंची । तो स्वजनों को चिंता हुई । स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी । बुधवार की सुबह युवती  अपनी महिला मित्र के साथ कस्बा के रोडवेज बस स्टेंड पर मिली । पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले गई । पूछताछ के बाद दोनों को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।  बताया जाता है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम चार करीब अपने भतीजे को दवा दिलवाने की कहकर 5 वर्षीय भतीजे के साथ निकल आई । देर शाम तक युवती घर नहीं पहुंची । जिससे युवती के स्वजनों को चिंता होने लगी । स्वजनों ने युवती की तलाश शुरू कर दी । बुधवार की सुबह युवती कस्बा के रोडवेज बस स्टेंड पर अपनी एक महिला मित्र के साथ स्वजनों को खड़ी मिली । जिससे मौके पर खासा हंगामा खड़ा हो गया । मौके पर लोगो की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची ...

पुलिस ने बरामद किए 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब

सिकंदराराऊ :      कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश  देकर एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर के मोड़ से एक शराब तस्कर को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  एसआई मनु यादव अपने हमराहों के साथ गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली एक शराब तस्कर अवैध शराब के क्वार्टर लेकर आ रहा है । पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ लिया । पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिशु पाल पुत्र ब्रजपाल निवासी गांव नारई थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया । @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर संगोष्ठी

सिकंदराराऊ :    बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय ने 'सड़क सुरक्षा: जीवन रक्षा' और समारोह  विश्वनाथ प्रताप सिंह ने 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' पर संगोष्ठी का आयोजन कराया। इन दोनों संगोष्ठियों की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी जीवंत सहभागिता कर संगोष्ठियों को सफल बनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं जैसे- सुरभि, वर्तिका, आयुषी, प्रशांत, अभिनव आदि ने सड़क सुरक्षा पर अपने बहुमूल्य विचार प्रकट किए। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता वाणिज्य विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजब सिंह थे | उन्होंने वर्तमान में देश एवं समाज के समक्ष सड़क सुरक्षा सुनिश्चितता को एक प्रमुख चुनौती बताते हुए छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बुधवार को महाविद्यालय में एक अन्य संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के सुअवसर पर हुआ, जिसका विषय 'उत्तर...

धूमधाम के साथ मनाई राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ

सिकंदराराऊ :     कस्बा सिकंदराराऊ में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित राधा किशोरी वल्लभ मंदिर में भजन का आयोजन हुआ |   इस मौके पर महिलाओं ने राम के भजन गाकर  श्री राम को रिझाया, और श्री राम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और बाद में प्रसादी वितरित की गई | इस अवसर पर श्वेता शर्मा, मीरा माहेश्वरी, गौरी माहेश्वरी,कुशल गुप्ता ,लक्ष्मी माहेश्वरी, दीपा वर्मा, मधु माहेश्वरी ,ऊषा महेश्वरी, ममताशर्मा, राम सुमरनी, कविता शर्मा,लक्ष्मी दरगढ,शोभा दरगढ़, रुपम माहेश्वरी,शशी दरगढ,लता पुन्डीर,रेखा माहेश्वरी,आदि मौजूद रही | @samachar24news

भगवान राम हिंदू समाज के लिए आदर्श हैं: सुरेंद्र सिंह पुंढीर

सिकंदराराऊ।  क्षेत्र के गांव चिरायल में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष में विशाल श्री राम रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने भगवान राम की पूजा अर्चना करके किया।  श्री पुंडीर ने कहा कि भगवान राम हिंदू समाज के लिए आदर्श हैं। उनके द्वारा स्थापित मर्यादाएं सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है ।अयोध्या में सैकड़ो वर्षों तक भगवान राम खुले आसमान के नीचे रहे ।2024 में भगवान राम के मंदिर के नव निर्माण के बाद वहां धूमधाम के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।  श्री राम रैली गांव चिरायल से प्रारंभ होकर मऊ , अख्तियारपुर, बाजीदपुर, लिहा, आलमपुर आदि गांव से होकर गुजरी।  इस अवसर पर सोनू चौहान जिला पंचायत सदस्य,  ठाकुर सतेंद्र सिंह, दीनदयाल सिंह चौहान, राजभान सिंह चौहान,  मुखराम चौहान, योगेश चौहान ,दिनेश चौहान ,अंकित चौहान ,प्रियांशु चौहान, संकित चौहान ,अरविंद चौहान ,लवकुश चौहान ,राजीव चौहान, सचिन चौहान, लखन चौहान, विवेक चौहान ,पंकज चौहान, रजत चौहान आदि मौजूद थे। @samachar24news

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई श्री राम की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ।  विधान सभा क्षेत्र के गांव खिटोली में अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण की प्रथम वर्षगांठ पर मर्यादा पुरूषोतम श्री राम जी की  शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ बहुत ही भव्य निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्रदेश महासचिव श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश महासचिव निशांत चौहान राष्ट्रवादी एवं रानू ठाकुर भट्ठे वाले एवं समाज सेवी अमित पुंढीर ने संयुक्त रूप से  भगवान श्री राम जी के स्वरूप का तिलक एवं पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया।  श्री चौहान ने शुभारभ करते हुए कहा कि भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण होने से देश विदेश तक भारत का हिंदू परचम फहरा है। देश के प्रत्येक सनातनी को जीवन में श्री राम लला के दर्शन जरूर करने चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी भगवान राम के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। समाज सेवी रानू ठाकुर भट्टा वालों ने कहा कि आज के दिन सभी देशवासियों को दीपावली के रूप में मनाना चाहिए।  समाज सेवी अमित पुंढीर ने कहा कि अयोध्या की तरह बहुत जल्द ही वाराणसी और मथुरा में भी सनातन का विजय पताका फहरायी जाएगी। शोभायात्रा के आयोजक सतेंद्र न...

विद्यालय से पंखा, इनवर्टर, समर आदि सामान चोरों ने किया पार

सिकंदराराऊ       कोतवाली क्षेत्र के गांव थेगपुर के प्राथमिक विद्यालय के ताले चोरों ने चटका दिए । चोर विद्यालय से पंखा, इनवर्टर, समर आदि सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रधानाचार्य ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।  प्रधानाचार्य राधेश्याम ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि गत 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। जिसके कारण विद्यालय बंद रहा। इस दौरान विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पार कर दिया। 15 जनवरी को विद्यालय खोला गया तो विद्यालय परिसर से एक इनवर्टर, एक बैटरी, चार पंखे, समर सेबिल आदि सामान को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। @samachar24news

अवैध मिट्टी का खनन कर रहे नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ      कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदाबाद में एक युवती के प्लांट पर कब्जा करने की नीयत से नामजद अवैध मिट्टी का खनन कर रहे हैं । पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।   गांव फरीदाबाद निवासी नीलम पुत्र स्व . नरेश चंद्र ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके पिता की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। गांव में ही उसका प्लॉट है । जिसमे गांव के नामजद कब्जा करने की नीयत से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। @samachar24news

न्यायालय से वांछित चल रहे तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिकंदराराऊ      कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अलग अलग स्थानो से न्यायालय से वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।  पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर रविवार को सोनू पुत्र तेजपाल निवासी गांव फुलरई , विनोद कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांव फुलरई , विकास पुत्र हरवीर सिंह निवासी जिरौली कलां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया । पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी काफी समय से न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे थे । आरोपियों के विरुद्ध न्यायलाय द्वारा वारंट जारी की गए थे। @samachar24news