पुलिस अधीक्षक ने थाना चन्दपा पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना

हाथरस। 

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना चन्दपा पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक चन्दपा श्रीमती विपिन चौधरी, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक चन्दपा को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के दौरान आये हुए फरियादियों को समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2