सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिल नगर में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विभिन्न झांकियों के साथ पद संचलन निकाला गया।
कार्यकम का शुभारम्भ राजेश चैचाणी प्रबन्धक, सचिन दीक्षित मण्डल अध्यक्ष भाजपा व राजेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया व हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। ध्वजारोहन प्रबंध समिति के सभी बन्धुओं ने मिलकर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा एवं आचार्य बन्धुओं ने प्रबन्ध समिति एवं उपस्थित सभी सम्मानित बन्धुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में भारत माता सुभाष चंद्र बोस, भगतसिंह, रानी लक्ष्मी बाई, लवकुश, एकलव्य, डॉ. हेडगेवार, डॉ. अम्बेडकर, हनुमान वाहिनी, विवेकानन्द वाहिनी तथा घोष वाहिनी आकर्षण का केन्द्र रही।
घोष वादन के साथ निकली वाहिनी ने लोगों का मन मोह लिया।
रैली मुहल्ला गढ़, जलेसरी गेट,सराफान,सुनारान, पथवारी गेट,ललिता गेट होती हुई मुख्य बाजार होती हुई बापस विद्यालय पहुंची.। कार्यक्रम के उपरान्त सभी की मिष्ठान वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सुरेशचन्द्र आर्य , आनन्द गोला, शैलेश कुमार माहेश्वरी, गौरव राठी,रमेश पुण्ढ़ीर, विनीत जाखेटिया, दिनेशचंद्र गुप्ता, बंटी आर्या, राकेश कुमार, राजन सिंह,शिशुपाल सिंह राजवीर सिंह,हरपाल, महीपाल , प्रवीन, कपिल, अशिष शर्मा, हर्षित शर्मा, बेबी रानी, प्रियंका , नीरज, ऊषा, तान्या, शीतल, शिबानी आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें