सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के दिए निर्देश

हाथरस। 

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य  ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगणों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अपराध एवं कानून व्यवस्था, विकसित भारत गांरटी फार रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की भौतिक प्रगति, नहरों की साफ-सफाई एवं टेल तक पानी की उपलब्धता, विभिन्न प्रकार की पेंशन/शादी अनुदान, कृषि विभाग की योजनाऐं, वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, स्थानीय पर्यटन विकास के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नई सड़कों के निर्माण एवं मरम्मतीकरण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, अस्थायी गौ आश्रय स्थल, सहभागिता योजना, प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में स्कूल चलो अभियान योजना के अन्तर्गत नव प्रवेशित छात्रों का सत्यापन, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बने आवासों की प्रगति, हर-घर-जल योजना/जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) के कार्यों का निराकरण, धान/बाजरा/गेहूँ क्रय, टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पंचायती राज विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार एवं विद्युत आपूर्ति की प्रगति एवं कार्यों की समीक्षा की एवं विभागाध्यक्षों ने संचालित योजनाओं की प्रगति के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत पंजीकृत बच्चों, लाभार्थियों, पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तथा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के तहत लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, विद्युत सखी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

बैठक के दौरान  प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर जल नल योजना” के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत मानक के अनुरूप शीघ्र कराई जाए। उन्होंने उच्च स्तरीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सायं 6ः00 बजे से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए विद्युत फीडरों पर चल रहे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए तथा जर्जर तारों को प्राथमिकता पर बदला जाए। उन्होंने ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य उठाएं तथा उनके द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें और यथास्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें। पिछले वित्तीय वर्ष में नहरों में टेल तक पानी पहुँचाने के सफल प्रयासों के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय कार्य बताया।

 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से बनाई जा रही नई सड़कों एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप कराने एवं जनप्रतिनिधियों के शिलापट्ट लगावाये जाने, कृषकों के लिये पर्याप्त मात्रा में बीज की उपलब्धता आदि के संबंध में अवगत कराया। प्राभारी मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं/सुझावों पर त्वरित रूप से कार्यवाही करने तथा नहरों में जलापूर्ति संबंधी रोस्टर जनप्रतिनिधिगणों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

बैठक के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि  मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं शासन की मंशा के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार,  जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह,  जिलाध्यक्ष श्याम सिंह,  जिलाध्यक्ष अपना दल, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी वि0/रा0, प्रभागीय वनाधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...