बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के उपरांत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के आधार पर त्रुटिरहित अंतिम मतदाता सूची तैयार किए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने प्राथमिक विद्यालय दयालपुर विकासखंड मुरसान बूथ संख्या 61 तथा जीएसए एस उ0मा0 विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय दयालपुर विकासखंड मुरसान बूथ संख्या 61 के निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ खुशबू सिंह से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त फॉर्म-06 पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी की जिस पर बीएलओ द्वारा अवगत कराया गया कि 41 फॉर्म 06 ऑनलाइन कर दिया गया है।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ तैयार की गई पंजिका का अवलोकन किया, तैयार पंजिका और पंजिका में दर्ज विवरण अति उत्तम होने पर कार्य की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जीएसएएस उ0मा0 विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण निरीक्षण किया जहां पर बूथ पर उपस्थित बीएलओ द्वारा क्रमशः अवगत कराया गया कि उनके द्वारा बूथ संख्या 22 पर 61 फॉर्म 06 ऑनलाइन, बूथ संख्या 23 पर 75 फॉर्म सिक्स ऑनलाइन तथा बूथ संख्या 24 में 121 फार्म 6 ऑनलाइन कर दिए गए हैं। बूथ संख्या 24 के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बूथ पर उपस्थित नए मतदाताओं का स्वयं से उनका फॉर्म 06 भरवाने की कार्यवाही को पूर्ण कराया। इस दौरान उन्होंने उनसे यह भी जानकारी प्राप्त की कि किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराया जाए तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
@#samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें